
उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव के बीच मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के बीजेपी कार्यकर्ताओं से फोन पर बात की। इस दौरान उन्होंने वाराणसी में विकासकार्यों का फीडबैक लिया और वहीं कार्यकर्ताओं को 2022 में जीत का गुरुमंत्र भी दिया।
प्रधानमंत्री श्री @narendramodi ने वाराणसी के भाजपा कार्यकर्ताओं से संवाद के दौरान उनसे नमो ऐप के कमल पुष्प सेक्शन में योगदान करने का आग्रह किया, जिसमें पार्टी के कुछ "प्रेरक" सदस्य शामिल हैं और आजादी के अमृत महोत्सव के साथ देश के सामान्य नागरिकों को जोड़ने की अपील की। pic.twitter.com/9oM3BZNRDJ
— BJP (@BJP4India) January 18, 2022
संगठन को मजबूत करने पर दिया जोर
पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं से बातचीत के दौरान संगठन को और मजबूत करने पर जोर दिया। इसके साथ ही उन्होंने वाराणसी की समस्याओं को लेकर भी कार्यकर्ताओं से चर्चा की।
प्रधानमंत्री श्री @narendramodi ने वाराणसी के भाजपा कार्यकर्ताओं से संवाद के दौरान एक कार्यकर्ता सीमा कुमारी को अधिक से अधिक महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जोड़ने और उन्हें डिजिटल भुगतान के लिए प्रेरित करने को कहा। pic.twitter.com/QaRNAzY1mG
— BJP (@BJP4India) January 18, 2022
स्वयं सहायता समूहों को लेकर कही ये बात
पीएम मोदी ने वाराणसी के भाजपा कार्यकर्ताओं से संवाद के दौरान एक कार्यकर्ता सीमा कुमारी को अधिक से अधिक महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जोड़ने और उन्हें डिजिटल भुगतान के लिए प्रेरित करने को कहा है।
‘मुफ्त राशन योजना का लाभ मिला’
पीएम मोदी ने वाराणसी के भाजपा कार्यकर्ता मनोज कुमार पटेल से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि वे अपने क्षेत्र में 10-15 दिनों में टोली बनाकर गरीबों का हालचाल लेने जाते हैं और ये सुनिश्चित करते हैं कि लोगों को मुफ्त राशन व अन्य योजनाओं का लाभ मिल रहा है।
वाराणसी के भाजपा कार्यकर्ता श्री मनोज कुमार पटेल ने प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी से संवाद के दौरान बताया कि वे अपने क्षेत्र में 10-15 दिनों में टोली बनाकर गरीबों का हालचाल लेने जाते हैं और ये सुनिश्चित करते हैं कि लोगों को मुफ्त राशन व अन्य योजनाओं का लाभ मिल रहा है। pic.twitter.com/my8l86C7L0
— BJP (@BJP4India) January 18, 2022