
बेंगलुरु। कर्नाटक में बीजेपी ने अपना ‘विजन डॉक्यूमेंट’ जारी कर दिया है। पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने येदियुरप्पा और सीएम बसवराज बोम्मई की मौजूदगी में घोषणा पत्र ‘प्रजा ध्वनी’ जारी किया। बीजेपी ने अपने मेनिफेस्टो में कर्नाटक में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने का वादा किया है। साथ ही बीपीएल परिवार को 3 रसोई गैस सिलेंडर मुफ्त देने का भी वादा किया गया है।
#WATCH | BJP national president JP Nadda releases party's vision document/manifesto for Karnataka elections in Bengaluru. pic.twitter.com/qm2wyGdppZ
— ANI (@ANI) May 1, 2023
कर्नाटक में बीजेपी के प्रमुख वादे
- बीपीएल परिवार को हर साल उगाड़ी, गणेश चतुर्थी और दीपावली पर तीन गैस सिलेंडर दिए जाएंगे।
- पोषण योजना के तहत बीपीएल परिवार को हर दिन आधा किलो नंदिनी दूध और हर महीने पांच किलो श्री अन्न श्री धन्य राशन किट मुहैया कराई जाएगी।
- किसानों को बीज के लिए 10 हजार रुपए दिए जाएंगे।
- नगर निगम के प्रत्येक वार्ड में किफायती, गुणवत्ता वाला और स्वस्थ भोजन देने के लिए अटल आचार केंद्र
- समान नागरिक संहिता लागू करने के लिए एक उच्च स्तरीय समिति बनाई जाएगी।
- एससी एसटी घरों के लिए पांच साल का 10 हज़ार रुपए की एफडी।
- बेघरों के लिए दस लाख मकान तैयार किए जाएंगे।
- सरकारी स्कूलों को विश्व स्तरीय मानदंडों के अनुसार अपग्रेड।
- कल्याण सर्किट, बनवासी सर्किट, परशुराम सर्किट, कावेरी सर्किट, गंगापुरा सर्किट के लिए 2500 करोड़।
- सीनियर सिटीजन के लिए हर साल मुफ्त हैल्थ चेक अप।
- 5 लाख के लोन पर कोई ब्याज नहीं लगेगा।
- 5 किलो चावल और 5 किलो मोटा अनाज देने का ऐलान।
10 मई को होगा मतदान
कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के लिए एक ही चरण में मतदान 10 मई को होगा और नतीजे 13 मई को आएंगे। कर्नाटक में 224 विधानसभा सीटें हैं। यहां पिछली बार मई 2018 में विधानसभा चुनाव हुए थे, जिसमें बीजेपी ने 104 सीटों पर जीत हासिल की थी। वहीं कांग्रेस ने 80 और जेडी(एस) ने 37 सीटें जीती थीं।