
स्पोर्ट्स डेस्क। खेलों के सबसे बड़े महाकुंभ पेरिस ओलिंपिक का आज (28 जुलाई) दूसरा दिन है। भारतीय खिलाड़ी आज टीम बैडमिंटन, निशानेबाजी, रोइंग, टेबल टेनिस और स्विमिंग में दम दिखाएंगे। इस दौरान सारी निगाहें मनु भाकर पर होंगी, जो 10 मीटर एयर पिस्टल के फाइनल में गोल्ड मेडल के लिए उतरेंगी। इसके अलावा पीवी सिंधु अपने ओलिंपिक अभियान की शुरुआत भी रविवार को ही करेंगी।
मेडल टैली की ताजा स्थिति
पहले दिन की समाप्ति के बाद मेडल टैली में ऑस्ट्रेलिया टॉप रहा। ऑस्ट्रेलिया ने तीन गोल्ड समेत पांच पदक जीते हैं। इसके बाद चीन और यूएसए क्रमश: दूसरे एवं तीसरे स्थान पर हैं। भारत ने पहले दिन कोई मेडल नहीं जीता। मेजबान फ्रांस चौथे और बेल्जियम पांचवें स्थान पर है।
दूसरे दिन भारत का कार्यक्रम
बैडमिंटन
- दोपहर 12:50 बजे- महिला एकल (ग्रुप चरण): पीवी सिंधु बनाम एफएन अब्दुल रज्जाक (मालदीव)
- रात 8.00 बजे- पुरुष एकल (ग्रुप चरण): एचएस प्रणॉय बनाम फैबियान रोथ (जर्मनी)
निशानेबाजी
- दोपहर 12.45 बजे- महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल क्वालिफिकेशन: इलावेनिल वलारिवन
- दोपहर 2.45 बजे- पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल क्वालिफिकेशन: संदीप सिंह और अर्जुन बाबुता
- दोपहर 3.30 बजे से- महिला 10 मीटर एयर पिस्टल फाइनल: मनु भाकर
नौकायन
- दोपहर 1.18 बजे- पुरुष एकल स्कल (रेपेचेज दो): बलराज पंवार
टेबल टेनिस
- दोपहर 12.15 बजे- महिला एकल (दूसरा दौर): श्रीजा अकुला बनाम क्रिस्टीना कालबर्ग (स्वीडन)
- दोपहर 12.15 बजे- महिला एकल (दूसरा दौर): मनिका बत्रा बनाम अन्ना हर्से (ग्रेट ब्रिटेन)
- दोपहर 3.00 बजे- पुरुष एकल (दूसरा दौर): शरत कमल बनाम डेनी कोजुल (स्लोवेनिया)
तैराकी
- दोपहर 3.16 बजे- पुरुषों की 100 मीटर बैकस्ट्रोक (हीट 2): श्रीहरि नटराज
- दोपहर 3.30 बजे- महिलाओं की 200 मीटर फ्रीस्टाइल (हीट 1): धीनिधि देसिंगु
तीरंदाजी
- शाम 5.45 बजे से- महिला टीम (क्वार्टर फाइनल): भारत (अंकिता भकत, भजन कौर और दीपिका कुमारी) बनाम फ्रांस/नीदरलैंड
- शाम 7.17 बजे – महिला टीम- सेमीफाइनल
- रात 8.18 बजे- महिला टीम- मेडल राउंड के मैच
पहले दिन इन खेलों में रहा भारत का अच्छा प्रदर्शन
- मनु भाकर वूमेन्स 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट के फाइनल में पहुंचीं।
- बैडमिंटन में लक्ष्य सेन ने पहला मैच जीता।
- चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रंकी रेड्डी ने बैडमिंटन की मेन्स डबल्स प्रतिस्पर्धा में जीत हासिल की।
- भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने न्यूजीलैंड को 3-2 से हराया।
- हरमीत देसाई ने टेबल टेनिस में अपना पहला मैच जीता।
- बॉक्सिंग में प्रीति पवार ने 54 किग्रा भारवर्ग के अंतिम-16 में जगह बनाई।
भारत के ओलिंपिक मेडलिस्ट की पूरी लिस्ट
भारतीय ओलंपिक मेडल विजेताओं की पूरी लिस्ट, भारत ने ओलिंपिक इतिहास में सबसे ज्यादा मेडल टोक्यो में जीते थे। भारत ने टोक्यो ओलिंपिक में 7 मेडल जीते थे। यह भारत का ओलिंपिक इतिहास में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था। साल 1900 के ओलिंपिक से लेकर अब तक भारत ने 24 ओलिंपिक खेल में 35 पदक जीते हैं।
एथलीट/खेल | मेडल | इवेंट | ओलंपिक सीजन |
नॉर्मन प्रिचर्ड | सिल्वर | पुरुषों की 200 मीटर रेस | पेरिस 1900 |
नॉर्मन प्रिचर्ड | सिल्वर | पुरुषों का 200 मीटर बाधा दौड़ (हर्डल रेस) | पेरिस 1900 |
भारतीय हॉकी टीम | गोल्ड | पुरुष हॉकी | एम्स्टर्डम 1928 |
भारतीय हॉकी टीम | गोल्ड | पुरुष हॉकी | लॉस एंजिल्स 1932 |
भारतीय हॉकी टीम | गोल्ड | पुरुष हॉकी | बर्लिन 1936 |
भारतीय हॉकी टीम | गोल्ड | पुरुष हॉकी | लंदन 1948 |
भारतीय हॉकी टीम | गोल्ड | पुरुष हॉकी | हेल्सिंकी 1952 |
भारतीय हॉकी टीम | गोल्ड | पुरुष हॉकी | मेलबर्न 1956 |
केडी जाधव | ब्रॉन्ज | पुरुषों की बेंटमवेट कुश्ती | हेल्सिंकी 1952 |
भारतीय हॉकी टीम | सिल्वर | पुरुष हॉकी | रोम 1960 |
भारतीय हॉकी टीम | गोल्ड | पुरुष हॉकी | टोक्यो 1964 |
भारतीय हॉकी टीम | ब्रॉन्ज | पुरुष हॉकी | मेक्सिको सिटी 1968 |
भारतीय हॉकी टीम | ब्रॉन्ज | पुरुष हॉकी | म्यूनिख 1972 |
भारतीय हॉकी टीम | गोल्ड | पुरुष हॉकी | मास्को 1980 |
लिएंडर पेस | ब्रॉन्ज | पुरुष एकल टेनिस | अटलांटा 1996 |
कर्णम मल्लेश्वरी | ब्रॉन्ज | भारोत्तोलन (महिलाओं का 54 किग्रा | सिडनी 2000 |
राज्यवर्धन सिंह राठौड़ | सिल्वर | पुरुषों की डबल ट्रैप शूटिंग | एथेंस 2004 |
अभिनव बिंद्रा | गोल्ड | पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल शूटिंग | बीजिंग 2008 |
विजेंदर सिंह | ब्रॉन्ज | पुरुषों की मिडिलवेट बॉक्सिंग (मुक्केबाजी) | बीजिंग 2008 |
सुशील कुमार | ब्रॉन्ज | पुरुषों की 66 किग्रा कुश्ती | बीजिंग 2008 |
सुशील कुमार | सिल्वर | पुरुषों की 66 किग्रा कुश्ती | लंदन 2012 |
विजय कुमार | सिल्वर | पुरुषों की 25 मीटर रैपिड पिस्टल शूटिंग | लंदन 2012 |
साइना नेहवाल | ब्रॉन्ज | महिला एकल बैडमिंटन | लंदन 2012 |
मैरी कॉम | ब्रॉन्ज | महिला फ्लाइवेट मुक्केबाजी | लंदन 2012 |
योगेश्वर दत्त | ब्रॉन्ज | पुरुष 60 किग्रा कुश्ती | लंदन 2012 |
गगन नारंग | ब्रॉन्ज | 10 मीटर एयर राइफल शूटिंग | लंदन 2012 |
पीवी सिंधु | सिल्वर | महिला एकल बैडमिंटन | रियो 2016 |
साक्षी मलिक | ब्रॉन्ज | महिला 58 किग्रा कुश्ती | रियो 2016 |
मीराबाई चानू | सिल्वर | महिला 49 किग्रा भारोत्तोलन (वेटलिफ्टिंग) | टोक्यो 2020 |
लवलीना बोरगोहेन | ब्रॉन्ज | महिला वेल्टरवेट बॉक्सिंंग (64-69 किग्रा) | टोक्यो 2020 |
पीवी सिंधु | ब्रॉन्ज | महिला एकल बैडमिंटन | टोक्यो 2020 |
रवि कुमार दहिया | सिल्वर | पुरुष फ्रीस्टाइल 57 किग्रा कुश्ती | टोक्यो 2020 |
भारतीय हॉकी टीम | ब्रॉन्ज | पुरुष हॉकी | टोक्यो 2020 |
बजरंग पुनिया | ब्रॉन्ज | पुरुष 65 किग्रा कुश्ती | टोक्यो 2020 |
नीरज चोपड़ा | गोल्ड | पुरुषों का भाला फेंक (जेवलिन थ्रो) | टोक्यो 2020 |
ये भी पढ़ें- भारत ने 43 रन से जीता पहला टी-20, श्रीलंका के खिलाफ 5 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त