ग्वालियरताजा खबरमध्य प्रदेश

ग्वालियर : झाड़ियों के बीच संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का शव, सिर कुचलकर की हत्या

ग्वालियर। माधवगंज थाना क्षेत्र में रविवार सुबह निर्वस्त्र अवस्था में महिला का लहूलुहान शव मिला। संभवतः किसी भारी वस्तु से सिर और मुंह कुचलकर मौत के घाट उतारा गया। घटना देर रात की है, सुबह जब लोग मैदान से गुजरे तो उन्हें घटना का पता लगा। इसे बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

लेडीज पर्स में मिले दो आधार कार्ड

महिला का शव धान मिल के पीछे झाड़ियों के बीच पड़ा शव मिला। पुलिस मौके पर पहुंची। महिला के शरीर पर कपड़े नहीं थे, लेकिन वो गहने पहने हुए थीं। पास में ही एक लेडीज पर्स भी पड़ा था, जिसमें दो आधार कार्ड मिले। जिसमें से एक पर माया नाम लिखा है। माना जा रहा है कि यह आधार कार्ड इसी महिला का हो सकता है, लेकिन मुंह कुचला होने के कारण उसे पहचान पाना मुश्किल हो रहा है। पर्स से एक अन्य युवक का आधार भी मिला है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

घटनास्थल पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जुटे हुए हैं। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा है। साथ ही मृतका की शिनाख्त कराने का प्रयास शुरू कर दिया है।

https://twitter.com/psamachar1/status/1652569695235481600?t=urfTqnSqS27p9Hs64hjuvA&s=08

मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button