भोपालमध्य प्रदेश

पूर्व सीएम कमलनाथ ने दिया सबसे अहम पद से इस्तीफा, गोविंद सिंह को मिली ये जिम्मेदारी

भोपाल। एमपी के पूर्व सीएम एवं कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ ने नेता प्रतिपक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। उनकी जगह वरिष्ठ कांग्रेस विधायक डॉ. गोविंद सिंह नेता प्रतिपक्ष होंगे। बताया जा रहा है कि अगले साल मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर कांग्रेस ने यह बदलाव किए हैं।

ये भी पढ़ें: MP ऑटो शो-2022 : मंत्री दत्तीगांव बोले- प्रदेश में जीडीपी ग्रोथ अच्छी है, मंत्री सिलावट ने कहा- औद्योगिक क्षेत्र में देश का केंद्र बिंदु बनेगा इंदौर

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बने रहेंगे कलनाथ

बता दें कि कमलनाथ के पास एमपी में अभी दो पद थे। वह पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के साथ-साथ नेता प्रतिपक्ष भी थे। इसकी वजह से विरोधियों के निशाने पर भी रहते थे। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल के हाथों जारी हुए पत्र में कहा गया है कि कांग्रेस अध्यक्ष ने मध्य प्रदेश के कांग्रेस विधायक दल के नेता के तौर पर आपका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी ने इसे मंजूर कर लिया है।

गोविंद सिंह को मिली जिम्मेदारी

कमलनाथ की जगह अब पूर्व मंत्री एवं लहार डॉ गोविंद सिंह नेता प्रतिपक्ष होंगे। डॉ. गोविंद सिंह सात बार के विधायक हैं। साथ ही कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं। वह चंबल क्षेत्र से आते हैं। कमलनाथ की सरकार में डॉ. गोविंद सिंह मंत्री रहे हैं। डॉ. गोविंद सिंह मुखर होकर पार्टी में अपनी बातों को रखते हैं। संगठन के अंदर से भी कई बार उन्हें नेता प्रतिपक्ष बनाने की मांग उठी है।

मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button