भोपालमध्य प्रदेश

BJP प्रदेश अध्यक्ष VD शर्मा ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा – स्पष्ट हो गया है कि ये भारत जोड़ो नहीं, तोड़ो यात्रा है

भोपाल। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) इन दिनों मध्यप्रदेश में है। इस दौरान भाजपा और कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति चल रही है। इसी बीच बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा (VD Sharma) ने राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पर जमकर निशाना साधा।

राहुल पर VD शर्मा ने बोला हमला

भारत जोड़ो यात्रा में इंदौर आए राहुल गांधी ने रविवार को GST और नोटबंदी को लेकर केंद्र सरकार को घेरा था। उन्होंने कहा था कि जो चीन की सेना नहीं कर सकती, वह काम GST और नोटबंदी ने कर दिया। राहुल के इस बयान पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष VD शर्मा ने उन्हें आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा कि इससे स्पष्ट हो गया है कि राहुल गांधी जी की यात्रा भारत जोड़ो नहीं है। इसे भारत तोड़ो यात्रा कहा जा सकता है।

राहुल गांधी को चीन से इतना प्रेम क्यों है?

वीडी शर्मा ने कहा- राहुल गांधी की यात्रा में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगते हैं। फिर वे बाबा साहब अंबेडकर की जन्मभूमि से लौटकर आने के बाद भारत के संसद में बने कानून का मखौल उड़ाते हैं। वीडी यहीं नहीं रुके- पूछा राहुल गांधी जी आपको चीन से इतना प्रेम क्यों है? शर्मा ने राहुल गांधी, कांग्रेस और चीन का रिश्ता भी बता दिया।

वीडी शर्मा ने चीन की मदद का लगाया आरोप

BJP प्रदेशाध्यक्ष ने कहा- मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी जब वाणिज्यकर मंत्री थे तब उन्होंने राजीव गांधी फाउंडेशन को फायदा दिलाने के लिए चीन की मदद की थी। पूरे देश ने इसे देखा। शर्मा ने आरोप लगाया कि राहुल की आदत संसद के अंदर कानून का मखौल उड़ाने की रही है। उन्होंने मनमोहन सिंह के प्रधानमंत्री रहते हुए राहुल गांधी द्वारा एक अध्यादेश फाड़े जाने का भी जिक्र किया।

ये भी पढ़ें: Bharat Jodo Yatra: इंदौर में राहुल गांधी बोले- गहलोत और पायलट दोनों ही कांग्रेस के असेट हैं

मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button