
अमेरिका के अलबामा राज्य में बवंडर ने भारी तबाही मचाई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसकी चपेट में आने से अब तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है। अलबामा में बवंडर से लोगों का जीवन पूरी तरह से अस्त-वयस्त हो गया है। हजारों लोग बिना बिजली के रह रहे हैं। वहीं अलबामा की राज्यपाल के आइवे ने 9 लोगों की मौत पर शोक जताने के साथ ही राज्य में आपातकाल की स्थिति घोषित कर दी है।
अलबामा में एक बड़े बवंडर से करीब 40 से 50 मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं। बवंडर की वजह से कई घरों की छतें उड़ गई हैं और घरों की दीवारें भी टूट गईं हैं।
अलबामा के सेल्मा में आए बवंडर के बाद रेल पटरियों पर मलगों का ढ़ेर लग गया, जिसे कर्मचारी साफ करते नजर आ रहे हैं।
बवंडर के बाद सेल्मा कंट्री क्लब में उखड़े हुए पेड़ जमीन पर गिर गए।
अलबामा में 5 साल के बच्चे की भी मौत
- स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि, बवंडर में कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई है। इससे कई घर नष्ट हो गए हैं और हजारों घरों की बिजली भी गुल हो गई है। कई व्यवसाय भी नष्ट हो गए हैं।
- अधिकारियों के मुताबिक, अलबामा में मरने वालों की संख्या बढ़ने सकती है।
- गवर्नर ब्रायन केम्प ने पुष्टि की है कि, जॉर्जिया में 12 जनवरी को आए तूफान में दो लोगों की मौत हो गई। इनमें एक 5 साल का बच्चा भी शामिल है, जिसकी कार पर पेड़ गिरने से मौत हो गई।
- तूफान 12 जनवरी को मिसीसिपी से जॉर्जिया तक फैला था। नेशनल वेदर सर्विस के मौसम विज्ञानी जेसिका लॉज के अनुसार, कम से कम पांच बवंडर मध्य अलबामा में गिरे।
- अलबामा के गवर्नर ने ऑटोगा, चेम्बर्स, कूसा, डलास, एलमोर और तल्लापोसा की छह काउंटियों के लिए आपातकाल की स्थिति घोषित कर दी है।
- बचाव दल अलबामा के ऑटुगा काउंटी में लापता लोगों की तलाश कर रहे है, जहां सात लोगों की मौत की सूचना मिली है।