खबरें ज़रा हटके

मुंबई: 8 महीने से होटल में रह रहा था शख्स, किराया हो गया 25 लाख; बाथरूम की खिड़की से भागा

मुंबई। नवी मुंबई के एक होटल में रहा एक व्यक्ति बिना किराया दिए ही बाथरूम की खिड़की से भाग गया। यह व्यक्ति करीब 8 महीने से होटल में रह रहा था। उसका किराया करीब 25 लाख रुपए हो गया था। आरोपी की पहचान मुंबई के अंधेरी निवासी मुरली कामत (43) के रूप में हुई है।

बेटे के साथ किया था चेक इन

मुरली ने करीब आठ महीने के लिए खारघर के एक थ्री-स्टार’ ‘होटल में दो कमरे किराये पर लिए थे। वह अपने 12 साल के बेटे के साथ होटल में चेक इन किया था। करीब आठ महीने में उसका बिल 25 लाख रुपये हो गया था जिसे दिए बिना ही वह फरार हो गया। इसके बाद होटल प्रबंधन ने मुरली कामत के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

23 नवंबर को आया था होटल में

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कामत पहली बार पिछले साल 23 नवंबर को होटल में आया था। उस समय उसने स्टाफ को बताया कि वो फिल्म इंडस्ट्री में काम कर चुका है। उसने दो सुपर डीलक्स रूम बुक किए। एक कमरा उनके ठहरने के लिए था जबकि दूसरा उनके काम से जुड़ी बैठकों के लिए। उसने दावा किया था कि एक माह बाद पूरे पैसे का पेमेंट कर देगा।

बाथरूम की खिड़की से भागा

मई तक कामत ने किराये का पैसा जमा नहीं किया। 17 जुलाई को जब होटल के कर्मचारी उसके रूम में गए तो पाया कि कामत वहां नहीं है। वो अपने बेटे के साथ बाथरूम की खिड़की से भाग गया था। उसने अपना लैपटॉप और मोबाइल फोन कमरे में छोड़ दिया। मामले को लेकर शनिवार को होटल ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।

संबंधित खबरें...

Back to top button