जबलपुरमध्य प्रदेश

कटनी में दर्दनाक हादसा : नदी में डूबने से 5 बच्चों की मौत, पिकनिक मनाने गए थे सभी, देखें VIDEO

मप्र के कटनी जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया। एनकेजे थाना क्षेत्र के ग्राम देवरा खुर्द में सोमवार देर शाम कटनी नदी के किनारे पिकनिक मनाने के दौरान नहाने गए 5 बच्चों की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन ने तत्काल रेस्क्यू शुरू किया।

मंगलवार सुबह तक 5 बच्चों के शव निकाल लिए गए हैं। सोमवार रात करीब 8.30 बजे पुलिस और प्रशासन ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया था।

नदी में डूबने से इन बच्चों की गई जान

नदी से जिन बच्चों के शवों को बाहर निकाला गया है उनमें महपाल सिंह पिता ब्रजमोहन सिंह (15), साहिल चक्रवर्ती पिता शिवचरण चक्रवर्ती (15), सूर्या विश्वकर्मा पिता सोने लाल (15), आयुष विश्कर्मा पिता कमलेश विश्वकर्मा (13), अनुज सोनी पिता मनोज सोनी (13) शामिल हैं।

कपड़े और चप्पलों से हुआ शक

बच्चों के कपड़े और चप्पल नदी किनारे रखे मिले, जिसके चलते उनके डूबने की आशंका को लेकर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी लगते ही प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। कटनी होमगार्ड की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। इस बीच जबलपुर से भी टीम बुलाई गई। मौके पर कलेक्टर प्रियंक मिश्रा, एसपी सुनील कुमार जैन, विधायक संदीप जायसवाल सहित प्रशासनिक अधिकारी व पुलिस अधिकारी मौजूद रहें।

बच्चों के शव नदी से निकाले

हादसे की जानकारी मिलने के बाद बचाव टीम ने लगभग 8 बजे सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। टीम ने लगभग आधे घंटे के बाद साहिल चक्रवर्ती नामक बालक का शव खोज निकाला था। प्रकाश की व्यवस्था कम होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कत आई। जिसके लिए आवश्यक व्यवस्थाएं कराई गईं। सुबह 4 बजे सूर्या विश्वकर्मा और अनुज सोनी का शव नदी से बरामद किया गया। राहत एवं बचाव टीम ने महपाल सिंह और आयुष का शव भी नदी से निकाल लिया है।

ये भी पढ़ें: VIDEO : चंबल नदी में नाव पलटने से 5 महिलाओं की मौत, खेत से काम करके लौट रहे थे सभी

दोस्त का जन्मदिन मनाने गए थे

बताया जा रहा है कि सभी बच्चे आयुष विश्वकर्मा का जन्मदिन मनाने के लिए नदी के किनारे गए थे। इसी दौरान वह नदी में नहाने के लिए उतरे, जब देर शाम तक सभी घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। नदी के किनारे बच्चों के कपड़े मिले, जिसके बाद उनके डूबने की आशंका जताते हुए ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।

मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...