बॉलीवुडमनोरंजन

Ranbir-Alia : सामने आईं मेहंदी की तस्वीरें, मां नीतू कपूर के साथ रणबीर ने किया डांस, लेडीलव आलिया पर लुटाया प्यार

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और एक्टर रणबीर कपूर अपनी शादी के बाद से ही लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। दोनों 14 अप्रैल को शादी के बंधन में बंधे हैं। वहीं अब आलिया भट्ट ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर मेहंदी की 8 फोटोज शेयर की हैं। आलिया 8 को अपना लकी नंबर मानती है, इसीलिए वह अपनी शादी की 8 ही फोटोज शेयर कर रही हैं।

मेहंदी फंक्शन की इन तस्वीरों में आलिया और रणबीर काफी रोमांटिक नजर आए।

आलिया ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा- ‘मेहंदी कुछ ऐसी थी जो सपनों से परे थी। ये दिन प्यार, परिवार, हमारे खूबसूरत दोस्तों, ढेर सारे फ्रेंच फ्राइज, लड़केवालों की तरफ से एक सरप्राइज परफॉर्मेंस, अयान के डीजे बजाते हुए, मिस्टर कपूर की तरफ से प्लान किए गए बड़े सरप्राइज (मेरे फेवरेट आर्टिस्ट ने मेरे फेवरेट गानों पर परफॉर्म किया), सब कुछ मेरे जीवन के प्यार के साथ कुछ खुशी के आंसू, कुछ शांत, आनंदित पल थे। दिन होते हैं… और फिर ऐसे दिन होते हैं।’

आलिया के मेहंदी फंक्शन में उनकी गर्ल गैंग ने धमाल मचाया। एक्ट्रेस की BFFs संग फोटो जबरदस्त है।

मेहंदी फंक्शन में आलिया ने पिंक कलर की स्कर्ट और टॉप पहनी। अपने इस आउटफिट को आलिया ने कुंदन और फ्लावर ज्वैलरी के साथ कंप्लीट किया।

एक फोटो में रणबीर कपूर अपनी मेहंदी फ्लॉन्ट करते नजर आते हैं। रणबीर कपूर ने अपने हाथ में आलिया का नाम लिखवाया।

मेहंदी फंक्शन में रणबीर और आलिया का रोमांटिक अंदाज भी दिखा। दोनों की एक फोटो सामने आई है जिसमें वे एक दूसरे को हग किए खड़े हैं।

मेहंदी फंक्शन की इन तस्वीरों में एक फोटो काफी खास है। जिसमें रणबीर कपूर अपने पिता ऋषि कपूर की फोटो हाथ में लिए हैं।

ये भी पढ़ें- Ranbir Kapoor को सासू मां की तरफ से मिला 2.5 करोड़ का तोहफा, जूते चुराई में सालियों ने मांगे 11.5 करोड़, फिर…

संबंधित खबरें...

Back to top button