अंतर्राष्ट्रीय

अफगानिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री अहमद शाह अहमदजई का निधन, इसी महीने भारत से अपने देश लौटे थे

नई दिल्ली। अफगानिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री अहमद शाह अहमदजई (78) का निधन हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया गया है। अहमदजई 1992 से 1994 तक अफगानिस्तान सरकार में विभिन्न पदों पर रहे। 1995 से 1996 तक वह अफगानिस्तान के पीएम भी रहे थे। इसके बाद देश में तालिबान ने कब्जा कर लिया था और पूर्व पीएम को देश छोड़ना पड़ा। भारत में रह रहे अहमदजई इसी महीने अफगानिस्तान लौटे थे।

खाकी जब्बार जिले में हुआ था जन्म

अहमदज़ई का जन्म अफगानिस्तान के काबुल प्रांत के खाकी जब्बार जिले के मलंग में हुआ था। उन्होंने काबुल विवि से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की और फिर कृषि मंत्रालय में काम किया। 1972 में उन्हें संयुक्त राज्य अमेरिका में कोलोराडो स्टेट यूनिवर्सिटी में अध्ययन करने के लिए स्कॉलरशिप मिली। उन्होंने 1975 में मास्टर डिग्री प्राप्त की और सऊदी अरब में किंग फैसल विवि में प्रोफेसर बन गए।

संबंधित खबरें...

Back to top button