
इंदौर। शुक्रवार को शहर का तापमान 42 डिग्री पहुंच गया। लगातार शहर का तापमान बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग की मानें तो गुरुवार को 41.4 डिग्री तक यह तापमान पहुंच गया था, लेकिन शुक्रवार को फिर तापमान में बढ़ोतरी दिखाई दी। मौसम विभाग के हीरालाल खपेड़िया के अनुसार शहर का तापमान अगले कुछ दिनों 43.5 डिग्री तक जा सकता है।
लगातार बढ़ रहा शहर का तापमान
लगातार मौसम में हो रही तापमान में वृद्धि को लेकर मौसम विभाग ने बताया कि कुछ समय पहले पूरे मध्य प्रदेश में बारिश का दौर था। इसलिए तापमान लगातार बढ़ रहा है। यह झुलसा ने वाली गर्मी कुछ दिन और रह सकती है। बात की जाए 1 मई को जहां इंदौर का तापमान 30 डिग्री के लगभग था, लेकिन अगले 12 दिनों में यह तापमान 42 डिग्री तक पहुंच गया है। वहीं रात का तापमान भी लगातार बढ़ रहा है। अगले कुछ दिनों में यह तापमान इसी तरह से देखने को मिलेगा। शहर में तेज धूप और गर्म हवा के कारण सड़कों, बाजारों पर चहल-पहल काफी कम नजर आई।
#इंदौर : शहर का #तापमान 42 डिग्री तक पहुंचा, जो अब तक का सबसे ज्यादा तापमान है। तेज धूप और गर्म हवा के कारण सड़कों पर चहल-पहल काफी कम नजर आई।#WeatherUpdate #Temperature #SummerSeason #Indore #MPNews #PeoplesUpdate pic.twitter.com/43db7STS1c
— Peoples Samachar (@psamachar1) May 12, 2023
#इंदौर : शहर का तापमान 42 डिग्री पहुंचा। मौसम वैज्ञानिक हीरालाल खपेडिया ने कहा कि इस महीने 43.5 डिग्री तापमान जा सकता है।#WeatherUpdate #Temperature #SummerSeason #Indore #MPNews #PeoplesUpdate pic.twitter.com/DGaf5lD7Hz
— Peoples Samachar (@psamachar1) May 12, 2023