
मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार घटते जा रहे हैं। पिछले 24 घंटे में 60 हजार 794 टेस्ट किए गए, जिसमें से 319 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। फिलहाल वर्तमान में कुल एक्टिव केस 3 हजार 449 हैं।
प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 319 नए केस आए हैं जबकि 721 लोग ठीक हुए हैं।
वर्तमान में कुल एक्टिव केस 3,449 हैं।प्रदेश में वर्तमान में संक्रमण दर 0.52% और रिकवरी रेट 97.70% है। प्रदेश में कल कोरोना के 60,780 टेस्ट किए गए।#CoronaUpdates #MPFightsCorona pic.twitter.com/Z4XPqrbOfl
— Dr Narottam Mishra (@drnarottammisra) February 28, 2022
संक्रमण दर 0.52%
गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि कोरोना से रविवार को 721 लोग ठीक हुए हैं। प्रदेश में वर्तमान में संक्रमण दर 0.52% और रिकवरी रेट 97.70% है।
कुल वैक्सीनेशन 11,36,77,741
गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 3 नए पुलिसकर्मी संक्रमित आए हैं। जबकि एक्टिव पुलिसकर्मी 37 बचे हैं। प्रदेश में कुल वैक्सीनेशन 11 करोड़ 36 लाख 77 हजार 741 हो चुका है।