दादा, क्या तकलीफ है...? बीमार बुजुर्ग दंपति के लिए बेटे बने कलेक्टर, खुद डॉक्टर के कमरे तक लेकर गए
कटनी के कन्हवारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कलेक्टर आशीष तिवारी ने बीमार बुजुर्ग दंपति की मदद कर संवेदनशीलता की मिसाल पेश की। उन्होंने सोनाबाई और हरिदास कोरी को खुद डॉक्टर के कमरे तक पहुंचाया और जांच पूरी होने तक साथ रहे। कलेक्टर ने दोनों के इलाज के साथ BPL कार्ड बनवाने और एक टीबी पीड़ित महिला को पोषण किट देने के निर्देश दिए।
Shivani Gupta
28 Aug 2026


























