जबलपुरताजा खबरमध्य प्रदेश

आगर मालवा : भांग युक्त प्रसाद खाने से 40 भक्त बीमार, ग्राम मोल्याखेड़ी में भगवान शिव की सवारी में शामिल हुए थे सभी; सभी की स्थिति सामान्य

आगर मालवा। मध्य प्रदेश के आगर मालवा में महादेव की सवारी में भांग का प्रसाद खाने से 40 भक्त बीमार हो गए, इनमें 8 बच्चे भी शामिल हैं। सावन सोमवार होने के चलते शिव मंदिर से महादेव की शाही सवारी निकाली गई थी। इस दौरान भांग युक्त प्रसाद वितरित किया गया था। मामला आगर मालवा जिले के नलखेड़ा तहसील के ग्राम मोल्याखेडी का है।

सभी बीमार लोगों की स्थिति सामान्य

नलखेड़ा ब्लॉक मेडीकल आफिसर डॉ. विजय यादव के मुताबिक, मोल्याखेडी में सोमवार को शिव मंदिर से महादेव की शाही सवारी निकाली गई थी। उसी दौरान रात करीब 9 बजे 40 भक्तों की तबियत बिगड़ने की जानकारी मिली। जिसके बाद तुरंत स्वास्थ्य विभाग की टीम को मौके पर भेजा गया। गंभीर बीमार 15 लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद नलखेड़ा स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। फिलहाल सभी बीमार लोगों की स्थिति सामान्य है।

https://twitter.com/psamachar1/status/1686248723242684416?t=i9f7InauCvOILyCSfeQdyg&s=08

मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button