भोपालमध्य प्रदेश

MP Election 2023 : इस बार महिलाओं के लिए स्पेशल वचन पत्र लाएगी कांग्रेस, उप समितियां बना रहीं ड्राफ्ट

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने वचन पत्र कमेटी के साथ की बैठक

भोपाल। विधानसभा चुनाव 2023 करीब आने के साथ ही कांग्रेस भी तैयारियों में जुट गई है। पिछले चुनावों में कांग्रेस ने वचन पत्र तैयार किया था। इस बार भी  वह वचन पत्र तैयार कर रही है, लेकिन इस बार वह हर वर्ग के हिसाब से वचन पत्र बनाने फोकस कर रही है। पिछले चुनावों में किसानों पर सबसे ज्यादा फोकस था। इस बार पार्टी महिलाओं पर विशेष फोकस रखने की तैयारी में है। यही वजह है कि महिलाओं के लिए अलग से वचन पत्र तैयार किया जाएगा।

उप समितियों को दी गईं अलग-अलग जिम्मेदारी

इसके लिए रविवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व सीएम कमलनाथ की अध्यक्षता में कांग्रेस वचन पत्र समिति की बैठक हुई। कमलनाथ के आवास पर हुई इस बैठक में चुनावों के लिए वचन पत्र का ड्राफ्ट तैयार करने को लेकर चर्चा हुई। बैठक में कांग्रेस बैठक के बाद वचन पत्र समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने बताया कि कांग्रेस इस बार 2 वचन पत्र तैयार करेगी। इनमें से एक सभी वर्गों के लिए होगा, जबकि दूसरा वचन पत्र सिर्फ महिलाओं के लिए होगा। कांग्रेस ने इसे प्रियदर्शिनी वचन पत्र नाम दिया है। वचन पत्र तैयार करने के लिए 10 उप समितियां बनाई गई हैं। इन सभी उप समितियों को अलग- अलग विभागों और वर्गों की जिम्मेदारी दी गई है।

यह भी पढ़ें सिंधिया जी बहुत बड़ी तोप थे, 2018 में यही तोप चली थी जब आपकी सरकार बनी, कमलनाथ को प्रद्युम्न सिंह तोमर का जवाब

उप समितियां बिंदुवार देंगी रिपोर्ट

राजेंद्र सिंह ने बताया कि एक महीने बाद सभी उप समितियों की फिर से बैठक होगी। इसमें सभी उप समितियां बिंदुवार अपने-अपने विभागों और वर्गों के लिए जानकारी देंगी। इन जानकारियों के माध्यम से ही वचन पत्र का ड्राफ्ट तैयार होगा। वचनपत्र समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, कांतिलाल भूरिया, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, मुकेश नायक सहित अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें Ratlam News : पति ने पत्नी और दो बच्चों की हत्या कर घर के आंगन में दफनाया, पुलिस ने बरामद किए शव

संबंधित खबरें...

Back to top button