अन्यराष्ट्रीयस्वास्थ्य

भारत में तेजी से पांव पसार रहा Monkeypox, केरल में मिला एक और मरीज; देशभर में कुल 7 केस

कोरोना के बाद अब मंकीपॉक्स भी तेजी से पांव पसारने लगा है। भारत में भी लगातार इसके मरीज मिल रहे हैं। दक्षिणी राज्य केरल में एक और नया मामला सामने आया है। जिसके बाद से सरकार की चिंता बढ़ गई है। राज्य में वायरल बीमारी का यह अब तक का पांचवां मामला है। वहीं अब देश में मंकीपॉक्स के कुल मामलों की संख्या 7 हो गई है।

लक्षण दिखने पर किया था आइसोलेट

केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने बताया कि मलप्पुरम में एक और 30 वर्षीय व्यक्ति में संक्रमण पाया गया है, जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। संक्रमित व्यक्ति 27 जुलाई को कालीकट हवाई अड्डे पर पहुंचा था और लक्षण पाए जाने के बाद उसे आइसोलेट कर दिया गया था। उसके माता-पिता सहित उसके संपर्क में रहने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। वहीं राज्य में मंकीपॉक्स का यह पांचवां मामला है।

भारत में मंकीपॉक्स से पहली मौत

शनिवार को केरल के त्रिशूर में एक 22 साल के व्यक्ति की मौत हो गई थी। मृतक में मंकीपॉक्स के लक्षण पाए गए थे और वह हाल ही में संयुक्त अरब अमीरात की यात्रा कर भारत लौटा था। युवक की रिपोर्ट संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में ही मंकीपॉक्स पॉजिटिव आई थी।

शख्स की जान मंकीपॉक्स वायरस की वजह से गई है या नहीं, उसका पता लगाने के लिए सैंपल NIV पुणे भेजा गया था, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

भारत में एक मरीज हुआ ठीक

भारत में केरल से 13 जुलाई को मंकीपॉक्स का पहला मामला सामने आया था। इसके बाद अभी तक कुल 7 संक्रमित सामने आ चुके हैं। इनमें से 5 केरल और 2 दिल्ली में मिले हैं। 7 संक्रमितों में से 1 ठीक हो गया है, जबकि एक की मौत हो गई। वहीं अब 5 मरीजों का इलाज अभी चल रहा है। इसके अलावा कई संदिग्धों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।

ये भी पढ़ें- Himachal Pradesh में Monkeypox की एंट्री? सोलन में मिला संदिग्ध मरीज… नहीं है कोई ट्रैवल हिस्ट्री; जांच के लिए भेजा गया सैंपल

देश में अब तक मंकीपॉक्स के 7 केस

  • देश में अब तक मंकीपॉक्स के 7 केस सामने आ चुके हैं। इनमें से 5 मरीज केरल में और 2 दिल्ली में मिला है।
  • केरल में 14 जुलाई को मिला पहला मरीज दूसरे देश (यूएई) से भारत आया था। तेज बुखार और शरीर में तेज दर्द की शिकायत थी। इसके साथ ही शरीर पर छाले थे। जो अब ठीक हो गया है।
  • केरल में 18 जुलाई को मिला दूसरा मरीज भी दूसरे देश (दुबई) से भारत आया था। मरीज दो महीने पहले ही भारत लौट गया था, लेकिन मंकीपॉक्स के लक्षण उसमें बाद में देखने को मिले।
  • केरल में 22 जुलाई को मिला तीसरा मरीज 6 जुलाई को यूएई से लौटा था। 13 जुलाई को उसमें लक्षण दिखाई देने पर जांच की गई थी।
  • दिल्ली में मिले चौथे मरीज (उम्र 31 वर्ष) ने विदेश यात्रा नहीं की थी, लेकिन घरेलू यात्रा जरूर की थी।
  • केरल में मिला पांचवां मरीज (उम्र 22 वर्ष) 21 जुलाई को यूएई से लौटा था। यूएई छोड़ने से एक दिन पहले ही उसकी टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई थी। 27 जुलाई को उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जिसकी 30 जुलाई को मौत हो गई।
  • दिल्ली में 1 अगस्त को मिला छठवां मरीज (उम्र 35 वर्ष) नाइजीरिया का रहने वाला है, फिलहाल दिल्ली में है। यह हाल में कहीं विदेश यात्रा पर भी नहीं गया था।
  • केरल में 2 अगस्त को मिला सातवां मरीज (उम्र 30 वर्ष) 27 जुलाई को लौटा था। लक्षण पाए जाने के बाद उसे आइसोलेट कर दिया गया था। केरल में यह पांचवां मामला है।

ये भी पढ़ें- 21 दिन का आइसोलेशन, घाव को पूरी तरह से ढंकना… Monkeypox पर केंद्र की Guidelines जारी; WHO की सलाह- पार्टनर्स की संख्या कम रखें

मंकीपॉक्स से अब तक कितनी मौतें हुईं

दुनियाभर में मंकीपॉक्स का कहर बढ़ता जा रहा है। अफ्रीका से निकलकर मंकीपॉक्स का संक्रमण बीते कुछ दिनों में दूसरे देशों में पहुंच गया है। मई के बाद 78 देशों में मंकीपॉक्स के लगभग 20,000 से ज्यादा मामले सामने आए हैं। अफ्रीका में सबसे ज्यादा 75 मौतें हुई हैं, जोकि सबसे ज्यादा है। इसके अलावा ब्राजील में एक और स्पेन में दो लोगों की मंकीपॉक्स की वजह से मौत हुई है।

स्वास्थ्य से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button