राष्ट्रीयव्यापार जगत

लगातार चौथे दिन बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम: 30 दिनों में ही डीजल 7.85 और पेट्रोल 7.35 रुपए हुआ महंगा

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज लगातार चौथे दिन बढ़ोतरी हुई है। आज डीजल के दाम 33 से 37 पैसे तो वहीं पेट्रोल के दामों में 31 से 44 पैसे की बढ़ोतरी हुई है। देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 108.99 रुपए प्रति लीटर, मुंबई में 114.81 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं, दिल्ली में डीजल 97.72 रुपए प्रति लीटर और मुंबई में 105.86 रुपए प्रति लीटर बिका रहा है। देश में रोजाना बढ़ते पेट्रोल-डीजल के दाम आम आदमी की आमदनी पर असर डाल रहे हैं।

इन राज्यों में डीजल 100 के पार

देश की अधिकतर जगहों पर पेट्रोल 100 प्रति लीटर के पार बिक रहा है। वहीं, डीजल की अगर बात करें तो मध्यप्रदेश, राजस्थान, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, गुजरात, उड़ीसा, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, गुजरात, बिहार, गोवा और लद्दाख सहित कई अन्य राज्यों में कीमतें 100 के पार चली गई हैं।

जानें प्रमुख महानगरों में कितनी है कीमत

 

शहर पेट्रोल (रुपये/लीटर) डीज़ल (रुपये/लीटर)
श्रीगंगानगर 121.25 112.15
दिल्ली 108.99 97.72
मुंबई 114.81 105.86
चेन्नई 105.74 101.92
कोलकाता 109.46 100.84
भोपाल 117.71 107.13
रांची 103.20 103.09
बेंगलुरु 112.79 103.72
पटना 112.76 104.35
चंडीगढ़ 104.89 97.43
लखनऊ 105.90 98.19
नोएडा 106.12 98.38

 

30 दिन में 23वीं बार बढ़े दाम

इस महीने 30 दिन में पेट्रोल-डीजल 23 बार महंगे हो चुके हैं। इससे राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 7.35 और डीजल 7.85 रुपए महंगा हो चुका है। वहीं 2021 कीर बात करें तो इस साल 1 जनवरी को पेट्रोल 83.97 और डीजल 74.12 रुपए प्रति लीटर था। अब ये 108.99 और 97.74 रुपए प्रति लीटर पर है। यानी 10 महीने से भी कम समय में पेट्रोल 25.02 और डीजल 23.62 रुपए तक महंगा हुआ है।

SMS के जरिए ऐसे जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के रेट

आप अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं।

हर सुबह तय होती हैं कीमतें

दरअसल विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत के आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ाना पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल , भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम रोज़ाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं।

संबंधित खबरें...

Back to top button