ताजा खबरभोपालमध्य प्रदेश

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस से मांगा 50 साल का रिपोर्ट कार्ड, बोफोर्स समेत 24 घोटालों को गिनाया

भोपाल/ग्वालियर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज मध्य प्रदेश के दौरे पर हैं। भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शिवराज सरकार के 20 सालों का रिपोर्ट कार्ड पेश किया। प्रदेश सरकार के गरीब कल्याण महा अभियान 2003-2023 के रिपोर्ट कार्ड के 32 पेजों में प्रदेश की उपलब्धियां गिनाईं गई।

अपने संबोधन में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस कहा- इधर-उधर गुमराह करने के बजाय सीधे जवाब दें। अपने 50 सालों का रिपोर्ट कार्ड भी जनता के सामने रखें। बीजेपी अपना रिपोर्ट कार्ड सामने रख चुकी है। अब कांग्रेस आंकड़े लेकर आए जनता के सामने। कांग्रेस के लोगों को पूछना चाहता हूं कि आपने मध्यप्रदेश के साथ कितना न्याय किया, इसका हिसाब दीजिए।

संबोधन अपडेट ….

  • गृह मंत्री अमित शाह ने नूंह हरियाणा की तर्ज पर दंगे भड़काने के दिग्विजय के बयान पर बोले, दिग्विजय के दिमाग में जो चलता है वह जुबान पर आता है, एक महीने बाद दिग्विजय से पूछ लेना कि दंगे क्यों नहीं हुए।
  • गृह मंत्री अमित शाह ने कहा 2018 का चुनाव जातिवाद की परछाई में हुई, इस बार देश और एमपी की राजनीतिक स्थिति को देखते हुए बहुत बड़े अंतर के साथ सरकार बनाएंगे।
  • गृह मंत्री अमित शाह एमपी में विधानसभा सीटें मिलने के सवाल पर बोले, इसकी जानकारी ज्योतिष और अंकशास्त्री ही दें सकते हैं।
  • गृह मंत्री अमित शाह एमपी का कर्ज बढ़ने पर बोले, बजट के आकार के अनुपात में कर्ज का प्रतिशत घटा है।
  • चुनाव के दौरान मुफ्त की योजनाओं पर गृह मंत्री अमित शाह बोले – हमने चुनाव के समय किसी मुफ्त की योजना की शुरुआत नहीं की, रेवड़ियां बांटने को लेकर जनता समझदार, मोदी ने हमने एक लाख को घर दिया और यदि कोई 200 रूपए बिल माफ करेगी तो भी गरीब मोदी को ही वोट देगा।
  • परिवारवाद का मतलब है शासन और सरकार में एक ही परिवार के लोग आएंगे, परिवारवाद जहर है, अटल जी किसके बेटे थे, मोदी जी, मेरा, राजनाथ जी, शिवराज जी किसी का कोई पारिवारिक राजनीतिक बैकग्राउंड नहीं था, पार्टी परिवार की प्रॉपर्टी होती है तो वो परिवारवाद होता है।
  • गृह मंत्री अमित शाह ने कहा- परिश्रमी शिवराज जी सीएम हैं ही, यह पार्टी का काम है सीएम तय करना, पार्टी करेगी।
  • नेतृत्व को लेकर स्पष्टता है, कांग्रेस के खिलाफ आरोप पत्र जारी करने का फैसला स्थानीय संगठन लेगा।
  • हम विकास के मुद्दे पर भी चुनाव चाहते हैं, कांग्रेस परिवारवाद और तुष्टिकरण के मुद्दे पर चुनाव लड़ती है, चुनाव गरीब कल्याण और विकास के मुद्दे पर ही होना चाहिए।
  • गृह मंत्री अमित शाह का संबोधन समाप्त और प्रेस वार्ता शुरू हुई। उन्होंने कहा- आर्टिफिशल इंटेलिजेंस उच्च शिक्षा के बगैर संभव, इसका रॉ मटेरियल तैयार करने का काम एमपी में हुआ है।
  • 9 करोड़ की आबादी से आशीर्वाद की अपेक्षा है। कुशाभाऊ ठाकरे के एमपी में बीजेपी का संगठन सबसे मजबूत, पेज स्तर तक हमारे संगठन का विस्तार…
  • अगले 5 साल के लिए जनता तय करें, 24 घोटाले की सूची में एमपी को शामिल होना है या विकसित और नंबर वन की सूची में शामिल होना है।
  • गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस के घोटाले गिनाएं। बोफोर्स, 2 जी, सत्यम, कॉमनवेल्थ, कोयला, चॉपर, ट्रेट्रा ट्रक, वोट के बदले नोट, आदर्श हाउसिंग, डीएलएएफ, चारा घोटाला, सबमरीन, मंदिर कलेक्शन, रफाल घोटाले जैसे 24 घोटाले गिनाएं और कांग्रेस से जवाब मांगा।
  • गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि नरेंद्र मोदी को 14 देशों ने सर्वोच्च सम्मान दिया, यह पार्टी या व्यक्ति का नहीं देश की जनता और विकास गाथा का सम्मान है।
  • कमलनाथ को अपनी सरकार के कार्यकाल का जवाब जनता को देना चाहिए, मोदी ने आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का बीड़ा उठाया है, देश भर में 14 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए, भारत विश्व का नेतृत्व कर्ता बना, भारत ट्रेंड सेंटर है।
  • गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, पिछले 15 महीनों की कमलनाथ सरकार ने क्या किया, मोदी सरकार की योजनाओं को बंद किया, सरकारी योजनाओं को अपाहिज किया गया, कमलनाथ ने इस्तीफे से 15 मिनट पहले ही दस्तखत कर घोटाला किया, कमलनाथ कई घोटालों में शामिल रहे हैं। एमपी में ट्रांसफर इंडस्ट्री लगा दी थी।
  • गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि देश का सबसे फेवरेट इन्वेस्टमेंट डेस्टिनेशन MP बना है।
  • गृह मंत्री अमित शाह ने केंद्र की योजनाएं गिनाईं, MP का काफिला क्यों लूटा इसका जवाब दे कांग्रेस, इधर-उधर की बात न करें…
  • मोदी ने किसी योजना में कटौती नहीं की, पहले टुकड़ों में विकास होता था, इसीलिए मोदी जी को बार-बार जनादेश मिलता है।
  • गृह मंत्री अमित शाह ने पत्रकारों से कहा, हमसे जो भी नाराजगी हो, लेकिन एक बार रिपोर्ट कार्ड पर कमलनाथ और बंटाधार से सवाल जरूर करें…
  • MP को सोनिया-मनमोहन की सरकार के दौरान 10 साल में 1 लाख करोड़ रुपए मिला। जबकि, मोदी सरकार ने 8 लाख 33 हजार करोड़ दिए।
  • कांग्रेस का आव्हान करता हूं, इधर-उधर गुमराह करने के बजाय सीधे जवाब दें। अपने 50 सालों का रिपोर्ट कार्ड भी जनता के सामने रखें। बीजेपी अपना रिपोर्ट कार्ड सामने रख चुकी है। अब कांग्रेस आंकड़े लेकर आए जनता के सामने।
  • कांग्रेसी चट्टे-बट्टे खा जाते थे गरीबों का राशन, अब थंब के जरिए राशन मिलता है। मेडिकल, इंजीनियरिंग, पर्यटन सभी में इजाफा हुआ है।
  • गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, पहले जब महाकाल दर्शन के लिए आता था तब गहरी नींद में दाहोद तक सोते थे। MP में गाड़ी गड्ढे में गिरते ही नींद खुल जाती थी, अब सड़कें चकाचक हुईं, जिन्होंने कभी हल नहीं पकड़ा वे कमलनाथ MSP की बात कर रहे हैं, गुमराह कर रही है कांग्रेस, जवाब बंटाधार और कमलनाथ की जोड़ी को देना चाहिए।
  • गृह मंत्री अमित शाह ने किया शिवराज सिंह चौहान को साधुवाद, प्रति व्यक्ति आय ने रिकॉर्ड तोड़ इजाफा हुआ, मोदी- शिवराज की जोड़ी ने प्रदेश को इस ऊंचाई पर पहुंचाया।
  • गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, दिग्विजय सिंह को लगातार कहा बंटाधार, जबकि कमलनाथ को कहते रहे श्रीमान कमलनाथ।
  • गृह मंत्री अमित शाह ने कहा- नरेंद्र मोदी गरीब कल्याण के पुरोधा, शिवराज के नेतृत्व में कई बड़े परिवर्तन हुआ, दाएं बाएं भड़काए बगैर दिग्विजय और कमलनाथ सीधा जवाब दें, बजट के आकार को हमने दस गुना कर दिया है।
  • गृह मंत्री अमित शाह ने कहा- मोदी जी ने प्रदेश को झोली भरकर दिया है, जनता ने भी झोलियां भरकर वोट दिए हैं, 29 में से 28 लोकसभा सीटें अभी बीजेपी की है, 2024 में 29 में 29 सीटें बीजेपी को मिलेंगी।
  • गृह मंत्री अमित शाह ने कहा- प्रदेश के 9 करोड़ वासियों को भरोसा देता हूं। MP विकास का नया इतिहास रचेगा, जो कभी बंटाधार माना जाता था, वो आज हर क्षेत्र में बुलंदियों पर खड़ा है, जिसे बर्बाद कर दिया गया था वह राज्य अब समृद्ध और खुशहाल हुआ है, हर अंचल का विकास हुआ, भोपाल से चौपाल तक खुशहाली बीजेपी सरकार ने पहुंचाई।
  • गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, आजादी के 53 साल तक MP में कांग्रेस का शासन रहा, जो दावे कर रहे हैं उन्हें 53 साल का हिसाब देश की जनता के सामने रखना चाहिए, कांग्रेस के राज में प्रदेश को बीमारू राज्य का तमगा मिला।
  • गृह मंत्री अमित शाह ने दिग्विजय को कहा मिस्टर बंटाधार, बीजेपी सरकार के 20 साल में बीमारू राज्य से बाहर आए और अगले 25 साल में विकसित होने की नींव डाली।
  • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने संबोधन में कहा- हॉलिस्टिक एप्रोच के साथ एक बीमारू राज्य को देश के सबसे विकसित राज्यों में 20 साल में पहुंचाने का प्रयास किया है, मोदी जी ने देश के मध्यभाग, उत्तरी छोर और पूर्वी छोर को विकास के थ्रस्ट छोर के रूप में पहचाना और तेजी से विकास किया।

MP को बीमारू राज्य के टौग से मुक्ति मिली : शिवराज

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, MP को बीमारू राज्य के टौग से मुक्ति मिली, डबल इंजन सरकार ने विकास के नए प्रतिमान गढ़े। जब से नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने, मध्यप्रदेश की प्रगति और विकास को नई गति मिली। 2003 में 71 हजार करोड़ की इकोनॉमी इस साल 15 लाख करोड़ हो जाएगी। 550 बिलियन डॉलर की इकोनॉमी प्रदेश को बनाएंगे, एमपी को केंद्र से मिलने वाली सहायता में अभूतपूर्व इजाफा हुआ।

मध्यप्रदेश को स्वर्णिम प्रदेश बनाने है : वीडी शर्मा

BJP के प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा, ‘हमारा संकल्प मध्यप्रदेश को स्वर्णिम प्रदेश बनाने का है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश को बीमारू राज्य से निकाला।

डॉक्यूमेंट्री से दिखाई प्रदेश की विकास गाथा

शाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में मंच से पहले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने गरीब कल्याण महाअभियान के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी। गरीब कल्याण महाअभियान के शुभारंभ कार्यक्रम में 20 वर्षों की उपलब्धियों की लघु फिल्म दिखाई गई। डॉक्यूमेंट्री के जरिए प्रदेश की विकास गाथा दिखाई गई।

CM शिवराज सिंह चौहान ने एयरपोर्ट पर पुष्प गुच्छ भेंट कर किया अमित शाह का स्वागत।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने किया स्वागत।

शाह का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

  • केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह रविवार दोपहर 12.10 बजे भोपाल एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
  • 12.25 बजे कुशाभाउ ठाकरे सभागार में प्रदेश सरकार के गरीब कल्याण महाअभियान 2003-2023 के ‘रिपोर्ट कार्ड’ को लॉन्च करेंगे।
  • अमित शाह दोपहर 2.40 बजे भोपाल एयरपोर्ट से ग्वालियर के लिए रवाना होंगे।
  • अमित शाह 3.35 बजे ग्वालियर पहुंचेंगे।
  • 3.55 बजे अटल बिहारी वाजपेयी सभागार, जीवाजी विश्वविद्यालय पहुंचकर वृहद पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति बैठक को संबोधित करेंगे।
  • 5.20 बजे पिंटो पार्क गायत्री नगर में संपर्क अभियान में भाग लेंगे।
  • केंद्रीय गृह मंत्री 5.50 बजे होटल आदित्याद में आयोजित बैठक में भाग लेंगे।
  • अमित शाह शाम 7.45 बजे ग्वालियर से दिल्ली प्रस्थान करेंगे।

सरकार के कामकाज का देंगे लेखा-जोखा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और सीएम शिवराज सिंह आज मध्य प्रदेश की बीजेपी सरकार के साढ़े 18 साल का रिपार्ट कार्ड पेश करेंगे। इसमें 2003 से लेकर अब तक की बीजेपी सरकारों के कामकाज का लेखा-जोखा शामिल किया गया है। सरकार की योजनाओं के माध्यम से लोगों के जीवन में आए बदलाव के आंकड़े भी रिपोर्ट में बताए जाएंगे।

यातायात व्यवस्था में बदलाव, ये एरिया नो फ्लाइंग जोन

अमित शाह के भोपाल दौरे को लेकर पुलिस अलर्ट मोड पर है। उनके कार्यक्रम स्थल से तीन किलोमीटर के दायरे को नो फ्लाइंग और रेड जोन घोषित किया गया है। इसके अलावा राजधानी भोपाल में सुबह 11 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है।

ये भी पढ़ें- अमित शाह का कल MP दौरा : भोपाल में बदली रहेगी यातायात व्यवस्था, शिवराज सरकार का रिपोर्ट कार्ड करेंगे जारी

संबंधित खबरें...

Back to top button