जबलपुरताजा खबरमध्य प्रदेश

JNKVV का दीक्षांत समारोह : मौत के बाद यूनिवर्सिटी में मिला गोल्ड मेडल, माता-पिता मंच पर पहुंचे तो छा गया सन्नाटा

मुकेश झा, जबलपुर। जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय में बुधवार शाम 16वां दीक्षांत समारोह संपन्न हुआ। इस मौके पर 611 छात्र-छात्राओं को उपाधियां, नगद पुरस्कार और गोल्ड मेडल दिए गए। कार्यक्रम के दौरान उस वक्त सभी की आंखें नम हो गईं, एक पिता अपने मृत बेटे का गोल्ड मेडल लेने मंच पर पहुंचे। गुना निवासी नंदकिशोर धाकड़ और उनकी पत्नी शांतिबाई ने बताया कि 2020 में बेटे का दुर्घटना में निधन हो गया था।

कार्यक्रम में मुख्यअतिथि प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल के अलावा विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. प्रमोद कुमार मिश्रा, सांसद राज्यसभा, सुमित्रा वाल्मीकि और जबलपुर नगर के सभी विश्वविद्यालयों के कुलपति शामिल थे। कार्यक्रम का शुभारंभ कृषि मंत्री कमल पटेल ने किया।

611 छात्रों को मिली उपधियां, 22 को गोल्ड मेडल

दीक्षांत समारोह में वर्ष 2015-16 एवं 2016-17 बैच के स्नातक, बैच 2017-18 एवं 2018-19 स्नातकोत्तर एवं 2016-17 एवं 2017-18 बैच के विद्या वाचस्पति (पीएचडी) विद्यार्थियों सहित कुल 611 छात्र-छात्राओं को उपाधियां, नगद पुरस्कार और गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया। इनमें स्वर्ण पदक एवं नगद पुरस्कार पाने वाले 22 छात्र-छात्राएं भी शामिल हैं। 45 छात्रों को पीएचडी व स्नातकोत्तर 544 छात्र- छात्राओं को उपाधियां प्रदान की गईं।

स्वदेशी परिधानों में पहुंचे छात्र-छात्राएं

पिछले वर्षों की तरह इस वर्ष भी जवाहरलाल नेहरु विश्वविद्यालय में जिन छात्र-छात्राओं को उपाधि और स्वर्ण पदक मिलने थे, वे स्वेदशी परिधान पहनकर सभागार में पहुंचे। सभी ने सिर पर कलरफुल पगड़ी पहन रखी थी। छात्र और छात्राएं एक ही रंग की कोटी पहने हुए थे।

इन्हें नगद और स्वर्ण पदक मिले

इन्हें नगर पुरस्कार और स्वर्ण पदक / नगद पुरुस्कार- कु. माधुरी तिवारी बीएससी (कृषि) जबलपुर को विवि स्वर्ण पदक एक स्व. पं. श्रीकान्त मिश्रा नगद पुरस्कार “3000/- एवं जनेकृविवि पेंशन परिषद टेलेन्ट नगद पुरस्कार प्रथम स्थान “15000/- के साथ ही कु. शिखा जैन बीएससी (कृषि) जबलपुर को जनेकृविवि पेंशन परिषद टेलेंट नगद पुरुस्कार द्वितीय स्थान हेतु ” 10000/- कु. नेहा चक्रवर्ती बीएससी (कृषि) जबलपुर को स्व. डॉ. आरएल गुप्ता स्वर्ण पदक और कु. दीक्षा गुप्ता बीएससी ( वानिकी) जबलपुर को विवि स्वर्ण पदक एवं कु. शिफा शाहीन बीटेक (कृषि अभियांत्रिकी) जबलपुर को विवि स्वर्ण पदक प्रदान किया गया। इसके अलावा स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम शैक्षणिक वर्ष 2018-2019 पीएचडी उपाधि प्राप्त करने वाले छात्रों सहित अन्य को मेडल और उपाधियां प्रदान की गई हैं।

संबंधित खबरें...

Back to top button