भोपालमध्य प्रदेश

MP Mausam Update : प्रदेश में फिर बदल सकता है मौसम, नया वेदर सिस्टम बनने से इन जिलों में बारिश के आसार

मध्यप्रदेश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलता नजर आ रहा है। प्रदेश में नया वेदर सिस्टम बनने से अलग—अलग जगहों पर बारिश के आसार बन रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटों में तापमान में गिरावट होगी और प्रदेश में फिर ठंड का असर देखने को मिलेगा। हालांकि रात का पारा चढ़ा है। भोपाल और जबलपुर में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। वहीं सबसे कम तापमान खंडवा में 7 डिग्री सेल्सियस और पचमढ़ी में 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यहां बारिश के आसार

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान शहडोल, रीवा, जबलपुर, चंबल संभागों के जिलों में और दतिया, ग्वालियर में कहीं-कहीं बारिश होगी। इसके साथ ही कहीं-कहीं बिजली गिरने की आशंका भी जताई गई है।

तापमान में गिरावट दर्ज

मौसम केंद्र के आंकड़ों के अनुसार, देश के ऊपरी हिस्से में बारिश और सर्द हवाओं का असर मध्यप्रदेश पर भी पड़ने लगा है। हालांकि रात के तापमान में उछाल जारी है। प्रदेशभर में रात का पारा 10 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है। नरसिंहपुर और दतिया में रात के पारे में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग द्वारा बताया गया कि सागर, रीवा, जबलपुर संभागों के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा दर्ज की गई।

यहां रात का पारा 10 डिग्री के ऊपर

शहर तापमान (डिग्री सेल्सियस)
खजुराहो 10.4
नौगांव 10.5
दतिया 10.5
बैतूल 14.5
भोपाल 14.6
जबलपुर 15.0
सागर 15.1

प्रमुख शहरों का तापमान

शहर तापमान (डिग्री सेल्सियस)
ग्वालियर 10.5
इंदौर 13.6
जबलपुर 14.0
भोपाल 14.6

मध्यप्रदेश की अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...

Back to top button