
मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 262 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 183 मरीज ठीक भी हुए हैं। वहीं, प्रदेश में अब एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 1514 पहुंच गई है। गुरुवार को 08 हजार 044 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए।
प्रदेश में कोरोना पर एक नजर
नए केस : 262
कुल मामले : 10,48,058
कुल मौतें : 10,747
एक्टिव केस : 1,514
कुल रिकवरी : 10,35,797
संक्रमण दर बढ़कर 3.26%
मध्य प्रदेश में संक्रमण दर बढ़कर 3.26% पहुंच गई है। जो कल की तुलना में ज्यादा है। बता दें कि एक दिन पहले तक संक्रमण दर 2.67% दर्ज की गई थी। इसी के साथ रिकवरी रेट 98.83% है। वैक्सीनेशन की बात की जाए तो प्रदेश में अब तक 12 करोड़ 19 लाख 88 हजार 470 लोगों को वैक्सीन लग चुकी है।
मध्यप्रदेश में पिछले सात दिनों में कोरोना की स्थिति
तारीख | टेस्ट | पॉजिटिव | संक्रमण दर |
22 जुलाई | 8199 | 219 | 2.67% |
21 जुलाई | 7669 | 312 | 4.06% |
20 जुलाई | 7592 | 216 | 2.84% |
19 जुलाई | 5273 | 159 | 2.77% |
18 जुलाई | 7496 | 190 | 2.96% |
17 जुलाई | 7247 | 218 | 3% |
16 जुलाई | 7488 | 180 | 2.40% |
कुल | 57293 | 1687 | 2.94% |
मंदसौर में एक किशोर की मौत
मंदसौर जिले में 17 वर्षीय एक किशोर की मौत कोरोना संक्रमण की वजह से हो गई। परिजनों के मुताबिक, उसे इंदौर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, करीब एक हफ्ते से किशोर का इलाज चल रहा था। स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को जारी बुलेटिन में इसे कोविड मौत के रूप में शामिल किया।
- सूबे में इस महीने में कोरोना से यह पांचवीं मौत है। किशोर की 14 जुलाई को कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।
- जून में औसतन 63 मरीज रोज मिल रहे थे। वहीं इस महीने में कोरोना ढाई गुना ज्यादा स्पीड से बढ़ रहा है। इस महीने में औसतन 157 मरीज रोजाना मिल रहे हैं।
ये भी पढ़ें- Corona Update: तीसरे दिन भी मिले 21 हजार से ज्यादा नए केस, 67 मरीजों ने गंवाई जान; एक्टिव केस डेढ़ लाख के पार
एमपी में इस साल कोरोना की रफ्तार
महीना | मप्र | इंदौर | भोपाल | |||
केस | डेथ | केस | डेथ | केस | डेथ | |
जनवरी | 179655 | 91 | 45856 | 33 | 35862 | 11 |
फरवरी | 65448 | 105 | 7858 | 33 | 12806 | 22 |
मार्च | 1945 | 5 | 269 | 0 | 259 | 1 |
अप्रैल | 354 | 1 | 110 | 0 | 51 | 0 |
मई | 1127 | 1 | 146 | 1 | 180 | 0 |
जून | 1722 | 6 | 645 | 1 | 478 | 2 |
जुलाई (21.7.22 तक) | 3300 | 5 | 1592 | 1 | 597 | 2 |
MP में फ्री में लग रहा कोरोना का बूस्टर डोज
मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए बूस्टर डोज लगाने का महाअभियान शुरू हो गया है। इस संबंध में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को भोपाल में कोविड वैक्सीन अमृत महोत्सव अंतर्गत प्रदेशवासियों को नि:शुल्क बूस्टर डोज के राज्य स्तरीय अभियान का शुभारंभ किया है। सीएम शिवराज ने कहा कि भारत सरकार ने 16 जुलाई से लेकर 30 सितंबर तक 75 दिनों तक अभियान चलाने का फैसला किया है। सभी भाई-बहन अपने निकट के वैक्सीनेशन सेंटर पर वैक्सीन की डोज जरूर लगवाएं।
ये भी पढ़ें- MP में आज से फ्री में लगेगा कोरोना का बूस्टर डोज, CM शिवराज ने की ये अपील