
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने शुक्रवार को कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस के मैंने कई लोगों के ट्वीट देखे कि राहुल गांधी अपराधी नहीं हैं। हमने कब कहा कि राहुल गांधी अपराधी हैं, लेकिन सात बार जमानत पर तो हैं। सात बार जमानत पर क्यों हैं, यह बताएं। तीन बार अदालत में मांफी क्यों मांगी है, यह बताएं।
गृह मंत्री ने आगे कहा कि अगर राहुल गांधी सत्य बोलते हैं तो माफी मांग रहे हैं, यह बताएं। यह मूल प्रश्न है। अगर उन्होंने लिखा है कि जेल जाने से डरते नहीं है तो फिर जमानत क्यों ली, यह भी बताना चाहिए। इधर जमानत भी ले रहो हो, उधर यह भी कह रहे हो कि जेल जाने से डरते नहीं हो। विदेश में जाकर देख के खिलाफ बोलने की आदत और देश में रहकर देश के लोगों को बदनाम करने की आदत, जिन व्यक्तियों को होती है उन लोगों के पास फिर इस तरह के निर्णय आ जाते हैं।
#कांग्रेस के मैंने कई लोगों के ट्वीट देखे कि #राहुल_गांधी अपराधी नहीं हैं। फिर राहुल गांधी 7 बार #जमानत पर क्यों हैं, तीन बार कोर्ट में मांफी क्यों मांगी, बताएं : डॉ. #नरोत्तम_मिश्रा, गृह मंत्री (म.प्र.)@drnarottammisra @INCMP @BJP4MP #peoplesupdate #RahulGandhi pic.twitter.com/UyYHQTWWOm
— Peoples Samachar (@psamachar1) March 24, 2023
कांग्रेस ने EVM पर खड़े किए सवाल, गृह मंत्री ने कही ये बात
गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि ईवीएम को लेकर दिग्विजय सिंह जी जिक्र कर रहे हैं। मध्य प्रदेश में इतनी भयानक ओलावृष्टि हुई किसी भी एक खेत पर दिग्विजय सिंह या कमलनाथ जी दिखे क्या… बाढ़ आ गई प्रदेश के अंदर, बाढ़ के समय दोनों में से एक भी जन दिखा क्या…पूरे कोरोना काल में दिग्विजय सिंह या कमलनाथ में से कोई अस्पताल में दिखा क्या… गरीबों को अनाज बांटते नहीं दिखे और फिर कहते हैं कि ईवीएम खराब है। सेना पर सवाल उठा दें, फिर कहते हैं कि ईवीएम खराब है। विदेश में जाकर देश को बदनाम करें फिर कहते हैं कि ईवीएम खराब है। वैक्सीन पर सवाल उठा दें, फिर कहते हैं कि ईवीएम खराब है। जेएनयू में राष्ट्रद्रोहियों के साथ जाकर राहुल गांधी खड़े हो जाएं फिर कहते हैं कि ईवीएम खराब है। यह मानसिकता है कांग्रेस की।
#EVM पर सवाल उठा रहे हैं #दिग्विजय_सिंह जी, मध्य प्रदेश में इतनी भयानक #ओलावृष्टि हुई किसी भी एक खेत पर दिग्विजय सिंह या #कमलनाथ जी दिखे क्या और फिर कहते हैं EVM खराब है : डॉ. #नरोत्तम_मिश्रा, गृह मंत्री (म.प्र.) #peoplesupdate @drnarottammisra @OfficeOfKNath pic.twitter.com/6x2vRYgBiz
— Peoples Samachar (@psamachar1) March 24, 2023