
देश में बीते दिनों कोरोना से राहत मिलने के बाद एक बार फिर से मृतकों की संख्या में बढ़ोतरी देखी जा रही है। बीते 24 घंटों में कोरोना के 30,757 मामले सामने आए हैं। इस दौरान 67,538 मरीज ठीक हुए, जबकि 541 लोगों की मौत हो गई। रोजाना संक्रमण दर घटकर 2.61 फीसदी पर आ गई है। देश में स्वस्थ होने की दर 98.03 फीसदी हो गई है।
देश में कोरोना पर एक नजर
सक्रिय मामले: 3,32,918
पॉज़िटिविटी रेट: 2.61%
कुल डिस्चार्ज: 4,19,10,984
कुल वैक्सीनेशन: 1,74,24,36,288
इन पांच राज्यों के आंकड़े अभी भी परेशान करने वाले
देश में सबसे अधिक कोरोना संक्रमितों की संख्या केरल में है। यहां बीते 24 घंटों में कोरोना के 12,223 मामले मिले हैं। दूसरे स्थान पर महाराष्ट्र है जहां कि 2,748 केस हैं। तीसरे स्थान पर कर्नाटक है जहां कि कोरोना के 1,894 मरीज मिले हैं। वहीं चौथे पर राजस्थान जहां 1,702 मामले हैं जबकि पांचवें पर मिजोरम है जहां 1571 लोग वायरस की चपेट में आए हैं।
इन राज्यों में फिर बढ़ने लगे केस
दिल्ली
• 14 फरवरी- 586 नए मामले दर्ज, 04 मौतें
• 15 फरवरी- 756 नए मामले दर्ज, 05 मौतें
महाराष्ट्र
• 14 फरवरी- 1 हजार 966 नए मामले दर्ज, 12 मौतें
• 15 फरवरी- 2 हजार 831 नए मामले दर्ज, 35 मौतें
राजस्थान
• 14 फरवरी- 1 हजार 102 नए मामले दर्ज, 06 मौतें
• 15 फरवरी -1 हजार 387 नए मामले दर्ज, 12 मौतें
कोरोना पाबंदियां की जाएंगी खत्म!
केंद्र सरकार ने देश में कोरोना के लगातार घटते मामलों को देखते हुए राज्यों से पाबंदियां कम या खत्म करने को कहा है। हालांकि, केंद्र ने कहा है कि पॉजिटिविटी रेट की समीक्षा करने के बाद ही पाबंदियों में ढील देने पर फैसला लिया जाए।