राष्ट्रीय

UP Election 2022 : कांग्रेस ने जारी की 61 उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट, 24 महिला प्रत्याशियों को मिला टिकट

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट जारी कर दी है। इसमें कुल 61 प्रत्याशियों को टिकट दिया गया है, जिसमें से 24 महिलाएं हैं। कांग्रेस ने पहली सूची में 125, दूसरी सूची में 41, तीसरी सूची में 89 उम्मीदवारों की घोषणा की है। इस तरह कांग्रेस ने अब तक कुल 316 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है, जिनमें से 127 टिकट महिलाओं को दिया गया है।

यहां देखें लिस्ट

क्या है यूपी में चुनाव का पूरा शेड्यूल

• उत्तर प्रदेश में कुल 403 सीटें हैं, यहां सात चरणों में मतदान होना है।
• 10 फरवरी को राज्य के पश्चिमी हिस्से के 11 जिलों की 58 सीटों पर मतदान की शुरुआत होगी।
• दूसरे चरण में 14 फरवरी को राज्य की 55 सीटों पर मतदान होगा।
• तीसरे चरण में 20 फरवरी को 59 सीटों पर मतदान होगा।
• चौथे चरण में 23 फरवरी को 60 सीटों पर मतदान होगा।
• पांचवें चरण में 27 फरवरी को 60 सीटों पर मतदान होगा।
• छठे चरण में 03 मार्च को 57 सीटों पर मतदान होगा।
• सातवें चरण में 07 मार्च को 54 सीटों पर मतदान होगा।
• यूपी चुनाव के नतीजे 10 मार्च को आएंगे।

संबंधित खबरें...

Back to top button