इंदौरताजा खबरमध्य प्रदेश

इंदौर : इंजीनियर पति पर लगाया अप्राकृतिक कृत्य करने का आरोप, दहेज में मांगे 80 लाख और कार

इंदौर। महिला थाने पर एक पत्नी द्वारा अपने ही पति से प्रताड़ित होकर उसके खिलाफ अप्राकृतिक कृत्य करने का आरोप लगाया है। वहीं महिला द्वारा अपने ससुराल पक्ष पर 80 लाख रुपए मांगने का भी आरोप लगाया है। पीड़िता का पति पुणे में इंजीनियर है और पीड़िता इंदौर की रहने वाली है। अब पीड़िता द्वारा पुलिस से शरण ली गई है।

2016 में हुई थी शादी

जांच अधिकारी मनीषा दांगी ने बताया कि पीड़िता द्वारा पुलिस को शिकायत दर्ज कराई कि वर्ष 2016 में दोनों का हिंदू रीति-रिवाज से विवाह हुआ था। शादी के कुछ दिनों बाद पीड़िता का पति निकुंज शाह जो कि पुणे में एक निजी कंपनी में इंजीनियर के पद पर है। पीड़िता और निकुंज के बीच लगातार विवाद चल रहा था। जहां पर निकुंज कुछ दिनों से उसे दहेज के लिए लगातार परेशान कर रहा था।

पति और सास के खिलाफ मामला दर्ज

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी पति द्वारा उसके साथ कई बार अप्राकृतिक कृत्य भी किया गया। पीड़िता से 80 लाख रुपए नकद और 20 लाख की कार की मांग की जा रही थी। पीड़िता द्वारा इस बारे में अपने परिजनों को पूरी आपबीती बताई। इसके बाद परिवार द्वारा आरोपी पति निकुंज शाह और पीड़िता की सास पदमा शाह के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है।

(इनपुट- हेमंत नागले)

ये भी पढ़ें: इंदौर : पुलिस सुस्त आरोपी चुस्त, चड्डी बनियान गिरोह एक्टिव, निजी कॉलोनी में लाखों की डकैती, देखें VIDEO

मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button