राष्ट्रीय

UP Election 2022: BJP ने जारी की एक और लिस्ट, 91 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा; जानिए किन-किन दिग्गजों को मिला टिकट

उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने चौथे और पांचवें चरण के चुनाव के लिए 91 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पार्टी ने सीएम योगी के मीडिया सलाहकार शलभमणि त्रिपाठी को देवरिया से टिकट दिया है, जबकि सरकार में मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह को इलाहाबाद पश्चिम से उतारा गया है। वहीं पांच महिला प्रत्याशियों को टिकट दिया गया है।

बीजेपी ने ट्वीट कर दी जानकारी

बीजेपी ने उम्मीदवारों की सूची ट्वीट कर लिखा, ‘भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव-2022 के लिए निम्नलिखित प्रत्याशियों के नामों पर अपनी स्वीकृति प्रदान की है।’ बीजेपी ने पांचवें चरण के उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है। इससे पहले 206 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा हो चुकी है।

भाजपा ने कहां से किसे टिकट दिया?

पुराने चेहरों पर जताया विश्वास

भारतीय जनता पार्टी ने जिले की चारों विधानसभा सीटों पर एक बार फिर पुराने चेहरों पर ही विश्वास जताया है। बलरामपुर सदर सुरक्षित सीट से राज्य मंत्री पलटू राम तुलसीपुर विधानसभा क्षेत्र से कैलाश नाथ शुक्ला गैसड़ी विधानसभा क्षेत्र से शैलेश कुमार सिंह शैलू तथा उतरौला विधानसभा क्षेत्र से राम प्रताप वर्मा उर्फ शशिकांत को प्रत्याशी बनाया है। वर्ष 2017 के चुनाव में इन्हीं चारों लोगों ने जिले की चारों सीटों पर भाजपा का परचम लहराया था।

ये भी पढ़ें- सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र के 12 BJP विधायकों का निलंबन रद्द किया, पीठासीन अधिकारी के फैसले को बताया असंवैधानिक

क्या है यूपी में चुनाव का पूरा शेड्यूल

  • उत्तर प्रदेश में सात चरणों में मतदान होना है। इसकी शुरुआत 10 फरवरी को राज्य के पश्चिमी हिस्से के 11 जिलों की 58 सीटों पर मतदान के साथ होगी।
  • दूसरे चरण में 14 फरवरी को राज्य की 55 सीटों पर मतदान होगा।
  • तीसरे चरण में 20 फरवरी को 59 सीटों पर मतदान होगा।
  • चौथे चरण में 23 फरवरी को 60 सीटों पर मतदान होगा।
  • पांचवें चरण में 27 फरवरी को 60 सीटों पर मतदान होगा।
  • छठे चरण में 03 मार्च को 57 सीटों पर मतदान होगा।
  • सातवें चरण में 07 मार्च को 54 सीटों पर मतदान होगा।
  • यूपी चुनाव के नतीजे 10 मार्च को आएंगे।

संबंधित खबरें...

Back to top button