भोपालमध्य प्रदेश

भोपाल में बम जैसी फटी बिजली की मशीन, गर्म तेल से झुलसे JE; देखें Video

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में शनिवार को एक बिजली के सब स्टेशन में ब्लास्ट होने की घटना सामने आई है। दरअसल, एमई (मीटरिंग इंस्ट्रूमेंट) मशीन में ब्लास्ट हो गया, जिसके बाद मशीन बम की तरह फट गई। इस हादसे में मशीन में भरे गर्म तेल से JE महेंद्र सिंह झुलस गए हैं। गंभीर हालत में उन्हें नर्मदा हॉस्पिटल में आईसीयू में भर्ती कराया गया है।

कैसे हुआ हादसा ?

जानकारी के मुताबिक, हादसा तब हुआ जब JE (जूनियर इंजीनियर) और अन्य कर्मचारी सुधार कार्य कर रहे थे। तभी अचानक मशीन में ब्लास्ट हो गया। बताया जा रहा है कि मशीन में तेल भरा हुआ था, जिसके कारण पूरा तेल नीचे काम कर रहे JE पर गिर गया। इसके साथ ही कुछ और कर्मचारी भी मामूली रूप से झुलसे हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कर्मचारियों ने बताया कि मशीन बम की तरह फटी और तेज धमाका हुआ। इससे सभी कर्मचारी सहम गए हैं। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

ये भी पढ़ें- छिंदवाड़ा : ऐतिहासिक गोटमार मेले में 150 से ज्यादा घायल, पत्थरबाजी जारी; देखें Video

मशीन के नीचे खड़े थे JE

बिजली के सब स्टेशन में एमई (मीटरिंग इंस्ट्रूमेंट) लगा है। बता दें कि ये एक तरह से टेपिंग पाइंट है, जहां पर यूनिट का आंकलन लगाया जाता है। शुक्रवार रात 12 बजे से शनिवार सुबह 8 बजे के बीच JE महेंद्र सिंह की ड‌्यूटी लगी थी। इसी दौरान मशीन में फॉल्ट हो गया। JE समेत 7-8 कर्मचारियों की टीम यहां चेकिंग करने गई थी।

जैसे ही मशीन को ठीक करने के बाद उसे चालू किया, तभी ब्लास्ट हो गया। इस दौरान JE मशीन के नीचे ही खड़े हुए थे। इसलिए उनके शरीर पर तेल चला गया और वह झुलस गए।

भोपाल की अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...

Back to top button