ताजा खबरभोपालमध्य प्रदेश

MP News : सतपुड़ा टाइगर रिजर्व 93.18 फीसदी अंकों के साथ देश का दूसरा सर्वश्रेष्ठ टाइगर रिजर्व बना, CM शिवराज ने दी बधाई

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के देश के दूसरे सर्वश्रेष्ठ टाइगर रिजर्व घोषित होने पर प्रदेश को बधाई दी है। सीएम शिवराज ने अपने ट्वीट में कहा कि केन्द्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय द्वारा जारी टाइगर रिजर्व के प्रभावी प्रबंधन एवं मूल्यांकन की लेटेस्ट रिपोर्ट में देश के टॉप-5 टाइगर रिजर्व में सतपुड़ा टाइगर रिजर्व को द्वितीय स्थान प्राप्त होने से हम सभी प्रसन्नता से अभिभूत और गौरवान्वित हैं। सभी को हार्दिक बधाई।

पहले स्थान पर केरल का पेरियार, तो वहीं, दूसरे स्थान पर मध्य प्रदेश के सतपुड़ा टाइगर रिजर्व एवं तीसरा स्थान कर्नाटक के बांदीपुर को प्राप्त हुआ है।

सतपुड़ा को मिले 93.18 फीसदी अंक

वहीं प्रदेश के वन विभाग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार सतपुड़ा टाइगर रिजर्व 93.18 फीसदी अंकों के साथ देश का दूसरा सर्वश्रेष्ठ टाइगर रिजर्व घोषित हुआ है। विभाग के अनुसार देश के सभी टाइगर रिजर्व एक्सिलेंट, वैरी गुड, गुड और फेयर श्रेणी में बांटे गए हैं। प्रदेश का सतपुड़ा और कान्हा टाइगर रिजर्व एक्सिलेंट श्रेणी में शामिल किए गए हैं।

देश के सर्वश्रेष्ठ 5 टाइगर रिजर्व में शामिल हुआ कान्हा

कान्हा टाइगर रिजर्व को 91.67 फीसदी अंकों के साथ देश के सर्वश्रेष्ठ पांच टाइगर रिजर्व में स्थान प्राप्त हुआ है। प्रदेश का पेंच, बांधवगढ़ और पन्ना टाइगर रिजर्व केंद्र की ओर से वैरी गुड श्रेणी में और संजय दुबरी गुड श्रेणी में शामिल किए गए हैं।

टाइगर रिजर्व के 50 साल होने पर आंकड़े जारी हुए हैं

केरल के पेरियार को MEE 94.38% स्कोर मिला। वहीं, सतपुड़ा टाइगर रिजर्व और बांदीपुर कर्नाटक का स्कोर MEE 93.18% है। देश में टाइगर रिजर्व के 50 साल होने पर यह आंकड़े जारी किए गए हैं। इसके अनुसार, सतपुड़ा टाइगर रिजर्व को दूसरा स्थान मिला।

एमपी के टाइगर रिजर्व की स्थिति इस प्रकार

  • सतपुड़ा टाइगर रिजर्व को दूसरा स्थान मिला, अंक- 93.18 फीसदी।
  • कान्हा टाइगर रिजर्व को पांचवा स्थान, अंक- 91.67 फीसदी।
  • पेंच टाइगर रिजर्व को मिला 13 वां स्थान, अंक- 88.09 फीसदी।
  • बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व को मिला 21 वां स्थान, अंक- 83.33 फीसदी।
  • पन्ना टाइगर रिजर्व को मिला 22 वां स्थान- अंक- 83.33 फीसदी।
  • संजय दुबरी टाइगर रिजर्व को मिला 36 वां स्थान- अंक- 72.33 फीसदी।

ये भी पढ़ें: Shivraj Cabinet Meeting : कैबिनेट में राज्य मिलेट मिशन को मिली मंजूरी, MP में ओबीसी में जुड़ेंगे ट्रांसजेंडर, जानें अन्य फैसलें

मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...

Back to top button