इंदौरताजा खबरमध्य प्रदेश

इंदौर : सिरफिरा बदमाश गिरफ्तार, चुराता था महिलाओं के वस्त्र… तीन थानों की पुलिस कर रही थी तलाश

हेमंत नागले, इंदौर। शहर में घूम रहे सिरफिरे बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि, मनचला आरोपी शहर के कई इलाकों में घूमते हुए महिलाओं के वस्त्र चुराकर भाग जाता था। इसके साथ ही वो बच्चों के साथ अश्लील हरकतें भी करता था। उसके डर की वजह से रहवासी खुद डंडे और बैसबाल के बल्ले लेकर गश्त करते थे। आरोपी के खिलाफ लसूड़िया, विजय नगर और खजराना थाना क्षेत्र में छेड़छाड़ के कई मामले दर्ज थे। वहीं पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है, उससे पूछताछ की जा रही है।

महिलाओं के कपड़े चोरी करता था बदमाश

डीसीपी जोन-2 अभिषेक आनंद ने बताया कि, आरोपी की पहचान श्रीकांत पिता अखिलेश चतुर्वेदी उम्र 26 वर्ष मूलनिवासी सतना के रूप में हुई है। आरोपी इंदौर के विजय नगर थाना क्षेत्र के मालवीय नगर में रहता था। उसके खिलाफ विजय नगर और खजराना थाना क्षेत्र में छेड़छाड़ के कई मामले दर्ज थे।

आरोपी सूने मकान में घुसकर महिलाओं के कपड़े चोरी कर भाग जाता था। तीनों थानों की पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही थी। पकड़े जाने के बाद आरोपी ने अपने जुर्म कबूल कर लिए हैं। पुलिस द्वारा आरोपी की अन्य जानकारी भी जुटाई जा रही है। आरोपी पर पहले से शहर के अलग-अलग थानों में 8 प्रकरण दर्ज हैं। वहीं लसूड़िया थाने में देर रात पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दो एफआईआर दर्ज की हैं।

मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button