राष्ट्रीय

Weather Update : देश के इन राज्यों में अभी और बढ़ेगी शीतलहर, यूपी में येलो अलर्ट जारी

जनवरी के आखिरी हफ्ते में भी कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, उत्तराखंड समेत कई राज्य ठिठुरन भरी सर्दी से बेहाल हैं। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, पर्वतीय क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी की वजह से मैदानी इलाकों में ठंड पड़ रही है। अगले चार दिनों तक उत्तर प्रदेश में ठंड से कोई राहत नहीं मिलने वाली है।

कब तक रहेगी ठंड?

मौसम विभाग के अनुसार, 31 जनवरी, 2022 तक कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है। इस दौरान कोहरे और शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा। मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि 2 फरवरी तक यूपी समेत दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और उत्तर भारत के राज्यों में बारिश की संभावना नहीं है। हालांकि, दिल्ली में 3 फरवरी को हल्की बारिश होने की संभावना है।

ये भी पढ़ें- Beating Retreat Ceremony : पहली बार होगा 1000 ड्रोन का खास शो, बजेंगी 26 धुनें; जानें बीटिंग रिट्रीट समारोह का इतिहास

यूपी के लिए येलो अलर्ट जारी

अगले 4-5 दिनों तक कड़ाके की ठंड जारी रहेगी। यूपी के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। गौरतलब है कि बर्फीली हवाएं सर्दी बढ़ा रही हैं। उत्तर-पश्चिमी हवाओं का असर तेज हो गया है। पहाड़ों की बर्फीली हवाएं चार से पांच किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से मैदानी इलाकों में अपना असर दिखा रही हैं।

आज कहां कितना रह सकता है तापमान?

महाराष्ट्र में शीतलहर की चेतावनी

राज्य में बीते सप्ताह से कड़ाके की ठंड पड रही है। तापमान में भारी गिरावट आने के साथ शीतलहर बढ़ने की संभावना है।

इन राज्यों में आज बारिश का अनुमान

  • मौसम विभाग के अनुसार, देश के कई हिस्सों में आज बारिश हो सकती है।
  • पश्चिमी हिमालय के ऊपरी इलाकों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं।
  • अरुणाचल प्रदेश में हल्की बारिश हो सकती है।
  • देश के पूर्वोत्तर इलाकों में भी हल्की बारिश के अनुमान जताए गए हैं।
  • तमिलनाडु, केरल में भी आज बारिश होने की संभावना हैं।

ये भी पढ़ें- UP Election 2022 : 31 जनवरी को PM मोदी की पहली वर्चुअल रैली, 10 फरवरी को होना है पहले चरण का मतदान 

शीतलहर का प्रकोप

अगले 24 घंटों के दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में अलग-अलग इलाकों में शीतलहर के हालात बने रहेंगे। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में 10-20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। मध्य प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में शीतलहर की स्थिति बनी रहेगी।

संबंधित खबरें...

Back to top button