
आज से नए साल 2023 की शुरुआत हो चुकी है। नया साल अपने साथ कई बदलाव लेकर आया है। जिसका असर आपकी जिंदगी और जेब पर भी होगा। बैंकिंग से जुड़े नियम से लेकर एलपीजी सिलेंडर की कीमत तक में बदलाव हुए हैं। आइए जानते हैं आज से हो रहे बड़े बदलावों के बारे में-
कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़े
हर महीने की पहली तारीख को गैस कंपनियां एलपीजी की कीमतों में बदलाव करती हैं। नए साल की शुरुआत के साथ ही अब LPG Cylinder की कीमतों में भी बड़ा बदलाव हुआ है। 1 जनवरी 2023 से कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में 25 रुपए की बढोतरी हुई है। राजधानी दिल्ली में अब कॉमर्शियल सिलेंडर 1721 रुपए में मिलेगा। वहीं, घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतें जस की तस बनी हुई है।
चारों महानगरों में कितने में मिल रहा कॉमर्शियल गैस सिलेंडर-
- दिल्ली – 1769 रुपए प्रति सिलेंडर
- मुंबई – 1721 रुपए प्रति सिलेंडर
- कोलकाता – 1870 रुपए प्रति सिलेंडर
- चेन्नई – 1917 रुपए प्रति सिलेंडर
HDFC क्रेडिट कार्ड के नियम
प्राइवेट सेक्टर के बैंक एचडीएफसी ने अपने क्रेडिट कार्ड के नियमों में चेंज करने का फैसला किया है। HDFC क्रेडिट कार्ड के पेमेंट पर मिलने वाले रिवॉर्ड प्वाइंट्स के Rule Change होने जा रहे हैं। ये बदलाव 1 जनवरी 2023 से लागू हो रहा है।
GST Invoicing की सीमा में बदलाव
जीएसटी ई-इन्वॉयसिंग या इलेक्ट्रॉनिक बिल के नियम 1 जनवरी 2023 से बदलने जा रहे हैं। सरकार ने 20 करोड़ रुपए की सीमा को कम करते हुए पांच करोड़ रुपए कर दिया है। इस नियम के लागू होने से अब उन कारोबारियों को इलेक्ट्रॉनिक बिल जेनरेट करना जरूरी होगा जिनका बिजनेस सालाना पांच करोड़ से अधिक का है। यह नियम 2023 के पहले दिन से लागू हो जाएगा।
गाड़ी खरीदना हुआ महंगा
2023 की शुरुआत से ही Maruti Suzuki, MG Motors, Hyundai, Reno से लेकर Audi और Mercedese जैसी कंपनियां अपने वाहनों की कीमत में बढ़ोतरी करने जा रही हैं। होंडा बाइक की कीमत 1-2 हजार बढ़ गई है। डुकाटी ने भी दाम बढ़ा दिए है और हीरो मोटोकॉर्प तो पहले ही दाम बढ़ा चुकी हैं। टाटा की ओर से अपने कमर्शियल गाड़ियों की कीमत 2 जनवरी 2023 से बढ़ाने का ऐलान भी कर दिया गया है।
बैंक लॉकर नियमों में बदलाव
भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से जारी नए दिशा-निर्देशों के मुताबिक, पहली जनवरी 2023 से बैंक लॉकर को लेकर तय किए गए नियमों में बदलाव होने जा रहा है। नए नियमों के लागू होने के बाद बैंकों की जिम्मेदारी और बढ़ जाएगी। क्योंकि अगर लॉकर में रखे किसी ग्राहक के सामान को किसी कारणवश कोई नुकसान पहुंचता है, तो बैंक की जिम्मेदारी तय होगी।
ये भी पढ़ें- गैस चोरी रोकने के लिए सरकार का बड़ा कदम! LPG सिलेंडर पर अब होगा QR Code, ऐसे करेगा काम