
भोपाल। शारदीय नवरात्रि के आखिरी दिन महानवमी पर आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने CM हाउस में कन्या पूजन कर भोजन कराया। सीएम शिवराज और उनकी पत्नी साधना सिंह चौहान ने आमंत्रित बेटियों के पैर धुलाएं और उनकी सुख-समृद्धि की कामना की। सीएम ने स्वयं कन्याओं को भोजन भी कराया।
#भोपाल: #महानवमी पर मुख्यमंत्री निवास में कन्या पूजन, #कन्या_भोज और हवन संपन्न हुआ। सीएम #शिवराज_सिंह_चौहान और उनकी धर्मपत्नी #साधना_सिंह ने आमंत्रित बेटियों के पांव पखारे, उनकी सुख-समृद्धि की कामना की । देखें #वीडियो@ChouhanShivraj #PeoplesUpdate #navmi pic.twitter.com/dT6YO5gMUm
— Peoples Samachar (@psamachar1) October 4, 2022
सीएम ने पत्नी के साथ कन्याओं को भोजन कराया
रामनवमी के अवसर पर प्रदेशभर में कन्या भोजन और पूजन चल रहा है। राजधानी भोपाल में भी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पत्नी साधना सिंह चौहान ने कन्याओं को भोजन कराया। हर साल की तरह इस साल भी सीएम हाउस पर नवरात्रि की महानवमी पर्व के अवसर पर कन्या भोज और पूजन का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और उनकी पत्नी साधना सिंह ने पारंपरिक विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर कन्याओं के पैर धोए। उनकी सुख-समृद्धि की कामना की।
मैया सबका कल्याण करें: सीएम
वहीं सीएम शिवराज ने कहा कि महानवमी के पावन पर्व पर शक्तिस्वरूपा कन्याओं का पूजन एवं कन्याभोज कराकर परम आनंद की अनुभूति हुई। बेटियों के रूप में पधारी मां जगदंबा के चरणों से हमारा घर आज धन्य हो गया। मैया सबका कल्याण करें, यही प्रार्थना करता हूं! जय माता दी! आज पूरे देश और पूरे मध्यप्रदेश में अद्भुत आनंद के साथ माँ की पूजा और अर्चना हुई है। नवरात्रि का पावन पर्व उत्साह श्रद्धा और धूमधाम से मनाया गया है। 9 दिनों तक मां के भक्तों ने दिन और रात मां की सेवा की है।
केंद्रीय गृह मंत्री #अमित_शाह ने #महानवमी पर माता #वैष्णों_देवी मंदिर में पूजा अर्चना की।
Source:- @ANI#navmi #PeoplesUpdate @AmitShah pic.twitter.com/L7mhu9q2ZL
— Peoples Samachar (@psamachar1) October 4, 2022
गृह मंत्री अमित शाह ने वैष्णो देवी मंदिर में की पूजा
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के जम्मू-कश्मीर के दौरे पर हैं। आज उन्होने नवरात्रि के पावन अवसर पर माता वैष्णो देवी मंदिर में दर्शन किए और पूजा की। इस मौके पर जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह भी उनके साथ मौजूद थे।
नवरात्रि का आखिरी दिन आज
शारदीय नवरात्रि का आज आखिरी दिन है, मां सिद्धिदात्री नवदुर्गा का नौवां और अंतिम स्वरूप हैं। ये समस्त वरदानों और सिद्धियों को देने वाली देवी है। नवमी के दिन मां सिद्धिदात्री की उपासना करने से नवरात्रि के 9 दिनों की उपासना का फल मिलता है। देशभर में महानवमी धूमधाम के साथ मनाई जा रही है।
ये भी पढ़ें: भोपाल शहर में फिर घुसा बाघ: मैनिट में दिखा मूवमेंट… एक मवेशी का किया शिकार, क्लासेस रद्द; देखें VIDEO