
भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) राजधानी में शंखनाद कर दिया है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान भोपाल के भेल दशहरा मैदान पर आयोजित सभा को संबोधित किया। दोनों का मंच पर सिंगरौली की महापौर रानी अग्रवाल ने स्वागत किया।
मंच पर आते ही सबसे पहले केजरीवाल ने कार्यकर्ताओं से कहा कि आई लव यू टू। उन्होंने कहा- मध्य प्रदेश में सरकारें बेची और खरीदी जाती हैं। यहां विधयकों की खरीदी-बिक्री पर डिस्कांउट भी मिलता है।
केजरीवाल बोले-विधायक ले लो विधायक..
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, चुनाव खत्म होते ही एक पार्टी अपने विधायकों को लेकर निकलती है और आवाज देती है। विधायक ले लो विधायक.. मध्य प्रदेश में बेचने और खरीदने का दौर चल रहा है। यहां खुलेआम MLA खरीदे-बेचे जाते हैं। अब आम आदमी पार्टी मध्य प्रदेश में आ गई है।
केजरीवाल ने कहा, बीजेपी कांग्रेस वालों ने 35 साल राज किया। आपने उनको बहुत मौका दिया। इन्होंने बारी-बारी से लूटा। एक मौका इस बार आम आदमी पार्टी को दकर देख लो…। काम न करूं तो दूसरी बार वोट मांगने नही आऊंगा।
मुफ्त इलाज और बिजली दूंगा : केजरीवाल
सीएम केजरीवाल ने मध्य प्रदेश में मुफ्त बिजली देने की घोषणा की। उन्होंने कहा, एक मौका देके देखो बिजली मुफ्त कर देंगे। दिल्ली में पांच रुपए से लेकर पांच लाख तक सब मुफ्त है। भगवंत मान ने पांच सौ मोहल्ला क्लिनिक एक साल में बना दिए। मध्य प्रदेश वालों एक मौका देके देख लो सबका इलाज मुफ्त करवाऊंगा।
सबके लिए नौकरी उपलब्ध करवाऊंगा : केजरीवाल
दिल्ली में पांच साल में 12 लाख नौकरियां दी है। पंजाब में एक साल में 27 हजार नौकरियां दी हैं। लेकिन, मध्य प्रदेश में सरकार नौकरी मांगने पर डंडे बरसती है। अपने ही तो लोग हैं, नौकरी नहीं दे सकते तो गले ही लगा लो। मध्यप्रदेश के लोगों एक बार मौका दो। सबके लिए नौकरी उपलब्ध करवाऊंगा।
अगली बार गुजरात में सरकार बनाएंगे : केजरीवाल
मध्य प्रदेश में जितने कच्चे कर्मचारी हैं। सबको पक्का कर दूंगा। हमने काम की राजनीति शुरू की है। आजादी के 75साल में किसी पार्टी ने कहा की वोट दे दो मैं आपके बच्चे के लिए स्कूल बना देंगे, अस्पताल बना देंगे। इनकी नियत ही नहीं है।
जब देखा की इसके सामने राजनीति नहीं कर पाऊंगा तो केजरीवाल को घेरना शुरू कर दिया। हमने शेर की मांद में घुसकर 14 प्रतिशत वोट हासिल किए। देखना अगली बार गुजरात में सरकार बनाएंगे।
दो शानदार मंत्री गिरफ्तार कर लिए : केजरीवाल
इन्होंने मेरे दो सबसे शानदार मंत्री गिरफ्तार कर लिए। सतेंद्र जैन और मनीष सिसोदिया को… हमारे देश में 10 लाख सरकारी स्कूल हैं। मनीष सिसोदिया ने सरकारी स्कूल में कमाल कर दिया। बच्चे डॉक्टर, इंजीनियर बन रहे हैं। प्रधानमंत्री जी ने मनीष सिसोदिया को जेल भेज दिए। जब मनीष सिसोदिया को जेल भेजा उस दिन मुझे लगा कि देश के प्रधानमंत्री पढ़े लिखे होने चाहिए।
प्रधानमंत्री का पढ़ा-लिखा होना जरूरी : केजरीवाल
यदि पीएम पढ़े-लिखे होते तो वो मनीष सिसोदिया को ये नहीं सोचते की मनीष आप पार्टी का है। वो मनीष सिसोदिया को पूरे देश का शिक्षा मंत्री बना देते। कम पढ़े लिखे प्रधानमंत्री होंगे तो कोई भी उन्हें बेवकूफ बना जाएगा। नोटबंदी से क्या आतंकवाद खत्म हुआ। इसीलिए कह रहा हूं की देश के प्रधानमंत्री को पढ़ा-लिखा होना जरूरी है।
व्यापमं देश का सबसे बड़ा घोटाला : केजरीवाल
मध्य प्रदेश का व्यापमं घोटाला देश का सबसे बड़ा घोटाला होगा। 45 से ज्यादा लोग मर गए, लेकिन प्रधानमंत्री जी ने किसी को जेल नहीं भेजा। क्योंकि अपने थे सारे। मनीष सिसोदिया को जेल भेज दिया, क्योंकि उन्होंने स्कूल बनवाएं। बीजेपी ये नहीं कहती की भ्रष्टाचार मत करो। वो यह कहती है भ्रष्टाचार खूब करो, लेकिन बीजेपी में आकर करो। इनके पास दल बल सब है। हमारे साथ भगवान हैं।
नीयत साफ हो, तो सब कुछ हो सकता है : सीएम मान
पंजाब के सीएम भगवंत मान ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आप ने वोट कांग्रेस को दिया था फिर थोड़े दिनों बाद भाजपा की सरकार बन गई। लेकिन आम आदमी पार्टी ऐसा नहीं करती है। सीएम मान ने कहा कि नीयत साफ हो, तो सब कुछ हो सकता है। पंजाब में आप ने ये कर दिखाया है। हम सच्ची नीयत से काम करने वाले लोग हैं। हम किसी पार्टी को छोड़ने या निकाले जाने वाले लोग नहीं हैं।
87 फीसदी घरों का बिजली बिल जीरो है : सीएम मान
जब मध्य प्रदेश में किसानों पर गोली चली थी, तब भी हम वहां जाकर आए थे। आपका मालवा भी बहुत उपजाऊ है, पंजाब में भी मालवा है और वह भी बहुत उपजाऊ है। जो फसल डालो उपज होती है। मैं भी मालवा से हूं। उन्होंने कहा, एक साल पहले पंजाब के लोगों ने हम पर विश्वास किया और हमें जिम्मेदारी दी और कहा ये दोनों पार्टी हमें लूट रही है। हमने एक साल में युवाओं 26797 नौकरियां दी। हमने जीरो बिजल बिल देने का वादा किया थ। पंजाब के 87 फीसदी घरों का बिजली बिल जीरो कर दिया है।
जब मध्य प्रदेश में किसानों पर गोली चली थी, तब भी हम वहां जाकर आए थे। आपका मालवा भी बहुत उपजाऊ है, मैं भी मालवा से हूं। एक साल पहले पंजाब के लोगों ने हम पर विश्वास किया और हमें जिम्मेदारी दी और कहा ये दोनों पार्टी हमें लूट रही है। एक साल में 26797 नौकरियां दी। पंजाब के 87 फीसदी घरों का बिजली बिल जीरो कर दिया है : पंजाब सीएम भगवंत मान
#भोपाल : भेल दशहरा मैदान पहुंचे #दिल्ली के मुख्यमंत्री #अरविंद_केजरीवाल और #पंजाब के मुख्यमंत्री #भगवंत_मान। #सिंगरौली की महापौर #रानी_अग्रवाल ने किया स्वागत।@ArvindKejriwal @AamAadmiParty #AAP #RaniAgrawal @AAPMPOfficial @BhagwantMann #Punjab #MPNews #PeoplesUpdate… https://t.co/ZGX9LmSRWK pic.twitter.com/yTAWwFfFG6
— Peoples Samachar (@psamachar1) March 14, 2023
पार्टी सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी : केजरीवाल
भोपाल स्टेट हैंगर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने अरविंद केजरीवाल और भगवंत स्वागत किया। स्टेट हैंगर पर केजरीवाल ने कहा कि उनकी पार्टी प्रदेश की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। आजादी के बाद से अब ये हालत हो गई है कि वोट किसी को दो, सरकार बीजेपी की बनती है।
चुनाव के समय याद आती है योजनाएं : पंकज सिंह
आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष पंकज सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए शिवराज सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय लाड़ली बहना योजना, लाड़ली लक्ष्मी योजना याद आती है।
मध्यप्रदेश की सत्ता पर 15 साल से भाजपा का कब्जा है। हालांकि, 2018 के चुनावों में कांग्रेस ने भाजपा के हाथ से सत्ता की चाबी छीन ली थी। लेकिन, कांगेस की कमलनाथ सरकार महज 15 महीने ही चल सकी और 28 विधायक टूटकर भाजपा के खेमे में आ गए। इस बार फिर कांग्रेस सत्ता में आने के लिए पूरी ताकत लगा रही है, जबकि आम आदमी पार्टी भी प्रदेश में जड़ें जमाने की कोशिश में लगी है।
पंजाब में पहली बार में पाई सत्ता
2022 में आम आदमी पार्टी ने पंजाब में भारी जीत हासिल की थी। उसके उम्मीदवारों ने कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल के कई दिग्गजों को हराया था। इस अप्रत्याशित जीत के बाद पार्टी ने गुजरात की ओर कदम बढ़ाए। अब केजरीवाल की पार्टी छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में भी सक्रिय हो रही है। गुजरात के चुनावों में उसे 182 सीटों में से 5 सीटें मिलीं। यही नहीं, पार्टी को यहां 13 प्रतिशत वोट शेयर मिला।