
पूरे साल लोगों ने अलग-अलग संदर्भों में ‘Gen Z’ शब्द का इस्तेमाल किया है। चाहे वो पेरेंटिंग की बात हो या लाइफस्टाइल की। यह टर्म हमेशा चर्चाओं में रहा है। कई इंटरव्यू, ओपन माइक, बॉलीवुड, फैशन और यहां तक कि हमारे पैरेंट्स भी इसका जिक्र कर रहे हैं। हम में से बहुत से लोग अभी भी इस टर्म को बिना समझे इस्तेमाल करते हैं।
कौन है Gen Z ?
साल 1997 से 2012 के बीच पैदा हुए लोगों को Gen Z कहा जाता है, यानी ये Z जनरेशन के लोग हैं। ये वे युवा हैं जो वर्तमान में जॉब मार्केट में काम कर रहे हैं या जल्द ही इसमें शामिल होने वाले हैं। इस जनरेशन की खासियत यह है कि ये पैदा होते ही सोशल मीडिया से जुड़े और आज भी सबसे ज्यादा सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं। इसके अलावा, स्मार्टफोन यूजर्स का एक बड़ा हिस्सा Gen Z वर्ग का हैं।
क्या हैं Gen Z की प्राथमिकताएं
Gen Z जनरेशन को करीब से समझने के लिए इस जनरेशन को जानना बेहद जरूरी है।
- Gen Z जनरेशन सोशल मीडिया से बहुत अधिक प्रभावित रहती है।
- ये जनरेशन तेजी से पैसे कमाने और इंवेस्टमेंट पर प्राथमिकता दे रही है।
- ये लोग पुराने ऑफिस के माहौल और काम के प्रति गंभीरता के स्तर को देखकर स्ट्रेस महसूस करते हैं।
- ये युवा गेमिंग को एक शौक से बढ़कर देखते हैं
- ये सोशल मीडिया के माध्यम से अपना कल्चर सेटअप कर रहे हैं और रोज नई चीजों को अपना रहे हैं। आज कल सभी चीजों के ट्रेंड सेटर भी Gen Z जनरेशन ही है।
- ये जनरेशन क्रिएटिविटी पर ज्यादा फोकस करती हैं और अपने प्रेजेंटेशन स्किल्स को लगातार अपडेट करती रहती हैं।
- टेक्नोलॉजी में Gen Z वाले युवा सबसे आगे हैं।
कैसे बनाई गई जनरेशन की श्रेणियां
- सबसे पहले ग्रेटेस्ट जनरेशन (Greatest Gen) की बात करते हैं जिन्होंने दुनिया में सबसे ज्यादा मुश्किलों का सामना किया है। इसमें वो लोग हैं जो कि साल 1901-1927 तक में पैदा हुए हैं।
- साइलेंट जनरेशन (Silent Gen) वाले वो लोग हैं जो 1928 से 1945 के बीच पैदा हुए हैं। इन्होंने दो वर्ल्ड वॉर और गुलामी देखी है।
- बेबी बूमर जनरेशन (Boomers) वो लोग हैं जो 1946 से 1964 के बीच पैदा हुए हैं। इन लोगों ने इकोनॉमी को नया रूप दिया है।
- जनरेशन X (Gen X) वाले लोग साल 1965-1980 के बीच पैदा हुए हैं। इन्होंने कलर टीवी, टेलीफोन और सिनेमा को बनते देखा है।
- मिलेनियल जनरेशन (Millennials) में वो लोग आते हैं जो साल 1981-1996 के बीच पैदा हुए हैं। ये जनरेशन अपने माता-पिता के लिए एडवांस हैं और उनके बच्चों के लिए ओल्ड स्कूल।
- Gen Z के बाद का जनरेशन Gen Alpha है, यानी वो लोग जो साल 2010 से 2024 के बीच पैदा हुए हैं। ये अभी स्कूल में है और बदलती टेक्नोलॉजी को पूरी तरह अपना चुके हैं। इसके बाद भी बदलते जनरेशन के साथ Beta, Gamma का नामकरण चलता रहेगा।