राष्ट्रीयव्यापार जगत

IGL ने बढ़ाए PNG के दाम… आज से ही लागू होंगी नई कीमतें, जानें कितनी महंगी हो गई अब रसोई वाली पाइप गैस

दिल्लीवासियों को महंगाई का एक और झटका लगा है। IGL यानी कि इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने पाइप्ड कुकिंग गैस (PNG) की कीमतों में इजाफा किया है। पीएनजी के दाम में 2.63 रुपए प्रति एससीएम यूनिट की बढ़ोतरी कर दी है। नए दाम बढ़ने के बाद दिल्ली में PNG अब 50.59 रुपए प्रति यूनिट हो गई है।

क्यों बढ़ाए गए दाम

IGL की ओर से कीमतों की बढ़ोतरी पर कहा गया कि इनपुट कॉस्ट बढ़ने की वजह से कुकिंग गैस की कीमतों में इजाफा किया जा रहा है। बता दें कि, दिल्ली में पहले इसकी कीमत 47.96 रुपए प्रति यूनिट थी। कीमतें आज से ही लागू हो जाएंगी। यहां जानें आपके शहर में

पीएनजी के नए दाम-

  • दिल्ली में Rs.50.59/ per SCM
  • नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में 50.46/- per SCM
  • करनाल और रेवाड़ी में 49.40/- per SCM
  • गुरुग्राम में 48.79/- per SCM
  • मुजफ्फरनगर, मेरठ और शामली में 53.97/- per SCM
  • अजमेर, पाली में 56.23/- per SCM
  • कानपुर, हमीरपुर और फतेहपुर में 53.10/-per SCM

मुंबई में भी बढ़े दाम

इससे पहले मुंबई में भी पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) के दाम बढ़ाए गए थे। 3 अगस्त को मुंबई में इसकी कीमत में 4 रुपए प्रति यूनिट की बढ़ोतरी की गई।

बता दें कि, गेल (GAIL) ने सिटी गैस कंपनियों को सप्लाई होने वाली नेचुरल गैस की कीमतों में 18 फीसदी की वृद्धि की घोषणा की है। इस ऐलान के बाद से ही देश के शहरों में सीएनजी और पीएनजी के दाम बढ़ने शुरू हो गए हैं।

आज लगे महंगाई के दो झटके

पीएनजी की कीमत बढ़ने के बाद इसे शुक्रवार को महंगाई का दूसरा झटका माना जा रहा है। इससे पहले RBI ने भी रेपो रेट को 0.50 फीसदी बढ़ाने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही पिछले चार महीने में रेपो रेट 1.40 फीसदी बढ़ चुका है।

ये भी पढ़ें- RBI ने रेपो रेट में की 0.50% की बढ़ोतरी, महंगा हुआ लोन… जानिए कितनी बढ़ जाएगी EMI

संबंधित खबरें...

Back to top button