Mirzapur The Movie पर चली CBFC की कैंची, 35 सेकंड के इंटीमेट सीन हटाए; 4 जगह गालियां म्यूट
'मिर्जापुर द मूवी' को CBFC से A सर्टिफिकेट मिल गया है। रिपोर्ट के मुताबिक सेंसर बोर्ड ने फिल्म में कई बदलाव कराए हैं। 4 जगह गालियां म्यूट की गईं, 6 जगह शब्द बदले गए और करीब 35 सेकंड के इंटीमेट सीन हटाए गए। खास बात यह है कि हिंसा और खून-खराबे वाले सीन्स पर कोई कट नहीं लगाया गया।
Shivani Gupta
31 Aug 2026



























