भोपाल: 70 से ज्यादा फर्जी पासपोर्ट जारी, असम तक फैला नेटवर्क; दो आरोपी गिरफ्तार
भोपाल के गोविंदपुरा थाना क्षेत्र के अन्ना नगर स्थित एक मठ के पते से करीब 40 लोगों के नाम पर पासपोर्ट जारी होने का खुलासा हुआ है। एसटीएफ की जांच में फर्जी पासपोर्ट बनाने वाले गिरोह का पता चला है, जो बांग्लादेश से भारत आए लोगों को फर्जी दस्तावेजों के जरिए भारतीय नागरिक के रूप में तैयार करता था। इसके बाद आधार, पैन और जन्म प्रमाण पत्र बनवाकर भारतीय पासपोर्ट हासिल कराए जाते थे।
Rohit Sharma
10 Sep 2026



























