इंदौरमध्य प्रदेश

Indore News : बिल्डिंग से कूदकर युवती ने किया सुसाइड, सॉफ्टवेयर इंजीनियर थी, जांच में जुटी पुलिस

इंदौर। तुकोगंज थाने क्षेत्र में नववर्ष का जश्न मनाने के बाद एक 8 मंजिला इमारत से कूदकर युवती ने आत्यहत्या कर ली। ये देर रात हादसा तुकोगंज इलाके की गोकुल रेसीडेंसी में हुआ। उसका शव काफी देर तक लहूलुहान हालत में पड़ा रहा। मल्टी में रहने वालों ने उसे देखा और तत्काल डायल 100 सूचना दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल भेज दिया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है। युवती सॉफ्टवेयर कंपनी में इंजीनियर थी।

क्या है मामला ?

जानकारी के मुताबिक, मृतका प्रथमा पिता पृथ्वी चौकसे इंदौर के सुखलिया क्षेत्र में रहती थी और दो दिन पहले ही तुकोगंज स्थित गोकुल रेसीडेंसी में अपनी सहेली के पास आई थी। मल्टी के फ्लैट नंबर 209 में प्रथमा की 2 सहेलियां किराए से रहती हैं। सहेली ने पुलिस को बताया कि प्रथम रात 12 बजे सो गई थी। इसके बाद रात 3 बजे फिर नींद खुली तो तीनों सहेलियां आपस में बात करने लगे। इसके बाद उनकी नींद लग गई। बाद में हमें प्रथमा की मौत की खबर मिली।

सॉफ्टवेयर इंजीनियर थी प्रथमा

बताया जा रहा है कि प्रथमा सॉफ्टवेयर कंपनी में इंजीनियर थी एवं उसकी मां एक डॉक्टर हैं। शनिवार रात वह नए साल के मौके पर पार्टी में शामिल भी हुई थी। वहीं पुलिस को युवती के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। फिलहाल, तीन पेज के इस सुसाइड नोट की जांच की जा रही है। घटना रविवार सुबह करीब 5 बजे की बताई जा रही है। पुलिस इसकी जांच में जुटी है।

पुलिस को मिला सुसाइड नोट

पुलिस के मुताबिक, उसने एक पन्नों का सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जो इंग्लिश में लिखा है। सुसाइड नोट में उसने गंभीर बीमारी से परेशान होने की बात कही है। वह यह बात अपने परिवार के लोगों को नहीं बता पा रही थी। प्रथमा को शरीर में काफी दर्द होता था।

ये भी पढ़ें: Indore News : आर्बिट मॉल के सामने दिनदहाड़े चली गोली, बाइक पर आए थे दो बदमाश; जांच में जुटी पुलिस

मध्यप्रदेश की अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...

Back to top button