ग्वालियरताजा खबरमध्य प्रदेश

ग्वालियर में बड़ा हादसा : चेंबर सफाई करने उतरे दो निगम कर्मचारियों की मौत; ऊर्जा मंत्री ने किया 10 लाख मुआवजा और सरकारी नौकरी का ऐलान

ग्वालियर। शहर में सीवर सफाई के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। रेशम मिल इलाके में चेंबर की सफाई करने उतरे नगर निगम के दो कर्मचारी अमन और विक्रम की मौत हो गई है। बताया जा रहा कि चेंबर से गैस रिसाव के कारण दम घुटने से दोनों की मौत हुई है।

पुलिस ने आरोपी ठेकेदार को हिरासत में ले लिया है। वहीं ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपए का मुआवजा और सरकारी नौकरी देने ऐलान किया है। इससे पहले भी इस तरह के कई हादसे हो चुके हैं।

दम घुटने से हुई मौत

जानकारी के मुताबिक, पूरा मामला हजीरा थाना क्षेत्र के वार्ड नं 16 के रेशम मील का है। यहां निगम के दो कर्मचारी सीवर की सफाई करने के लिए उतरे थे। इस दौरान चेंबर में गैस रिसाव हुआ और दम घुटने से दोनों की मौत जान चली गई। इधर, मृतक कर्मचारियों के परिजनों ने ठेकेदार और नगर निगम के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

वहीं मौत के बाद परिजनों के आक्रोश को देखते हुए नगर निगम और प्रशासन की टीम भी अस्पताल पहुंचे। जहां से शव को पीएम के लिए भेजा गया है। जबकि, पुलिस ने आरोपी ठेकेदार को हिरासत में ले लिया है।

दोषी पर होगी कार्रवाई : ऊर्जा मंत्री

उधर, घटना की जानकारी मिलते ही ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर अस्पताल पहुंचे और मृतक के परिजनों को 10-10 लाख रुपए की आर्थिक सहायता और मृतकों के परिजन को नगर निगम में सरकारी नौकरी देने की घोषणा की है। अंत्योष्टि के आर्थिक आश्वासन के बाद परिजन माने और मामला शांत हुआ। साथ ही ऊर्जा मंत्री ने कहा कि इस घटना में जो दोषी होगा, उसके खिलाफ जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।

मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button