
Influencer News : 39 वर्षीय अमेरिकी यूट्यूबर रोसन्ना पैंसिनो ने अपने व्यक्तिगत जीवन के बारे में एक अजीब खुलासा किया है। उन्होंने अपने पिता को श्रद्धांजलि देने के लिए अनोखा तरीका अपनाया, जिसने इंटरनेट पर बहस छेड़ दी है। रोसन्ना ने हाल ही में खुलासा किया कि उन्होंने अपने पिता की राख को मिट्टी में मिलाकर मारिजुआना यानी गांजे का पौधा उगाया और उससे बने जॉइंट (गांजे के इस्तेमाल से बनी सिगरेट जैसी वस्तु) का धूम्रपान किया। उनका कहना है कि यह उनके पिता की अंतिम इच्छा थी। रोसन्ना का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
पॉडकास्ट में किया खुलासा
रोसन्ना ने 16 नवंबर को अपने नए पॉडकास्ट ‘रोडिकुलस पॉडकास्ट’ के पहला एपिसोड जारी किया है। इसमें उन्होंने मारिजुआना वाली बात का खुलासा किया। उन्होंने यह पॉडकास्ट अपने दिवंगत पिता को समर्पित किया। वह अपने पिता को प्यार से ‘पापा पिज्जा’ कहकर बुलाती थीं। रोसन्ना ने बताया कि उनके पिता का छह साल तक ल्यूकेमिया से जूझने के बाद निधन हो गया। पांच साल बाद उन्होंने पहली बार उनके अंतिम इच्छा के बारे में सार्वजनिक रूप से बात की। रोसन्ना ने पॉकास्ट का यह वीडियो इंस्टाग्राम और X पर अपलोड किया है। साथ ही, इंस्टाग्राम पर इसकी स्टोरी भी शेयर की।
झिझक रही थीं रोसन्ना की मां
रोसन्ना के पिता ने अपने इस अंतिम इच्छा को उनकी मां से शेयर किया था। उनेक पिता चाहते थे कि उनकी राख को मिट्टी में मिलाकर, वे सभी एक मारिजुआना (गांजा) पौधा उगाएं। उनके पिता की यह इच्छा सुनकर उनकी मां हिचकिचा रही थीं, क्योंकि यह कदम समाज के लिए काफी अनोखा और असामान्य था। लेकिन रोसन्ना ने कहा कि यह उनके पिता की इच्छा थी और उन्हें इसका सम्मान करना चाहिए, जैसा कि वो चाहते थे।
रोसन्ना ने आगे कहा कि उनके पिता का स्वभाव दबंग और विद्रोही था। वह भी अपने पिता के पदचिन्हों पर चलना चाहती हैं। उनकी अंतिम इच्छा को पूरा करना उनका फर्ज है।
लोगों ने दी प्रतिक्रिया
रोसन्ना के इस कदम पर समाज की प्रतिक्रियाएं मिली जुली है। कुछ लोग इसे प्रियजन की अंतिम इच्छा का सम्मान मान रहे हैं, तो कुछ इसे असंवेदनशील और असामान्य बता रहे हैं।
रोसन्ना का यूट्यूब करियर
रोसन्ना पैंसिनो अपनी बेकिंग सीरीज ‘नर्डी न्यूमिज’ के लिए जानी जाती हैं, जिसे उन्होंने 2011 में शुरू किया था। उनके यूट्यूब चैनल पर तकरीबन डेढ़ करोड़ सब्सक्राइबर हैं। वह न्यूयॉर्क टाइम्स बेस्टसेलिंग लेखिका भी हैं।
ये भी पढ़ें- कुशा कपिला इस मेंटल हेल्थ से जूझ रहीं, जानिए क्या है इसके लक्षण और बचाव के उपाय