
हनुमान जयंती का पर्व इस बार 12 अप्रैल, शनिवार को मनाया जाएगा। ज्योतिषियों के अनुसार, 29 मार्च को हुए ग्रह परिवर्तन में शनि की भूमिका अहम रही है, जिससे कुछ राशियों पर इसका विशेष प्रभाव देखा जा रहा है। ऐसे में हनुमान जयंती के दिन राशि अनुसार उपाय करने से हनुमान जी की कृपा मिल सकती है और जीवन की परेशानियां दूर हो सकती हैं।
मेष राशि
- इस राशि पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है।
- उपाय : हनुमान जी को लाल चोला और सिंदूर चमेली के तेल के साथ चढ़ाएं।
- दीपक अवश्य जलाएं, शनि की शांति मिलेगी।
वृषभ राशि
- हनुमान जी की कृपा बनी रहेगी।
- उपाय : दूध से बनी मिठाइयाँ जैसे बर्फी या पेड़ा चढ़ाएं।
- प्रसाद बच्चों और गरीबों में बांटें।
मिथुन राशि
- उपाय : हनुमान चालीसा कम से कम 5 बार पढ़ें।
- पान और दीपक हनुमान जी को अर्पित करें।
कर्क राशि
- उपाय : सुंदरकांड का पाठ करें।
- तुलसी की माला चढ़ाएं, रोग से राहत मिलेगी।
सिंह राशि
- उपाय : नारंगी चोला और सिंदूर चढ़ाएं।
- हनुमान अष्टक व चालीसा का पाठ करें।
कन्या राशि
- उपाय : तुलसी की माला और “राम नाम” लिखा कपड़ा चढ़ाएं।
- बेसन के लड्डू भी अर्पित करें।
तुला राशि
- उपाय : श्रीराम और माता सीता के नाम का भजन करें।
- सुंदरकांड का पाठ और चमेली का तेल अर्पण करें।
वृश्चिक राशि
- उपाय : बेसन के लड्डू और 11 बार हनुमान चालीसा का पाठ।
- शाम को मंदिर में दीपक जलाएं।
धनु राशि
- उपाय : पंचामृत और तुलसी हनुमान जी को अर्पित करें।
- सेवन से रोग दूर होंगे, प्रसन्नता बढ़ेगी।
मकर राशि
- उपाय : लाल पुष्पों की माला, लड्डू और चना चढ़ाएं।
- देसी घी का दीपक जलाएं, चालीसा का पाठ करें।
कुंभ राशि
- उपाय : केला और लड्डू का भोग लगाएं।
- लाल ध्वजा चढ़ाकर सुख-समृद्धि की कामना करें।
मीन राशि
- शनि का प्रभाव है, विशेष पूजन लाभकारी।
- उपाय : बेसन के लड्डू, सिंदूर, चमेली तेल अर्पित करें।
- दीपक जलाना न भूलें।