बॉलीवुडमनोरंजन

Priyanka Chopra ने इंस्टाग्राम से हटाया पति का सरनेम, तलाक की अटकलें तेज

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में एक ऐसा कदम उठाया है जिसके बाद से उनकी तलाक की अटकलें तेज हो गई हैं। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के प्रोफाइल में लिखे नाम से प्रियंका चोपड़ा जोनस की जगह अब प्रियंका चोपड़ा लिख दिया है। प्रियंका का अपने नाम से ‘जोनस’ सरनेम हटाने से तलाक की अटकलों को हवा मिल रही है। बता दें कि निक जोनस से शादी के बाद प्रियंका चोपड़ा जोनस ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर जोनास जोड़कर अपना नाम बदल लिया था। हालांकि, जोनस नेम हटाने के प्रियंका के इस अचानक कदम ने उनके फैंस को चिंता में डाल दिया है।

प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के प्रोफाइल से निक जोनस का सरनेम हटाया।

क्या सच में तलाक लेने वाले हैं प्रियंका और निक ?

प्रियंका के इस कदम के बाद उनके और निक जोनस के फैंस को लगने लगा है कि कहीं दोनों तलाक तो लेने नहीं वाले हैं। हालांकि, इन खबरों को सच मानने से पहले आपको बता दें कि प्रियंका ने भले ही अपने नाम के पीछे से जोनस हटा लिया है, लेकिन प्रियंका और निक अभी भी एक दूसरे को इंस्टाग्राम पर फॉलो कर रहे हैं। फिलहाल, अभी इस बात पर कोई भी राय बनाना जल्दबाजी होगा कि आखिर प्रियंका ने निक जोनस का लास्ट नेम अपने सरनेम से क्यों हटाया है?

2018 में की थी शादी, दिवाली की फोटो भी शेयर की

प्रियंका और निक की शादी 1 दिसंबर, 2018 को राजस्थान के जयपुर में हुई थी। अभिनेत्री ने निक संग हिंदू और क्रिश्चियन दोनों रीति-रिवाजों से शादी की थी। शादी के बाद प्रियंका ने दिल्ली और मुंबई दोनों जगह रिसेप्शन पार्टी दी थी। जिसमें बॉलीवुड से लेकर राजनीति और खेल जगत के कई सितारे शामिल हुए थे। हाल ही में दोनों ने साथ में एक बड़ा सा घर खरीदा है। जिसमें उन्होंने साथ में दिवाली सेलिब्रेट की थी। दिवाली की फोटो शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा था कि हमारी पहली दिवली हमारे दोनों के पहले घर में। यह वाली दिवाली हमेशा खास रहेगी। इस शाम को खुशनुमा बनाने के लिए सभी का शुक्रिया। आप सब मेरे एंजल हो।

मैट्रिक्स में नजर आएंगी प्रियंका

सोमवार को ही प्रियंका के अपने नए हॉलीवुड प्रोजेक्ट की रिलीज डेट की घोषणा हुई है। जिसके बाद इसका पोस्टर भी शेयर किया। मैट्रिक्स सीरीज की नई फिल्म 22 दिसंबर को थिएटर में रिलीज होने जा रही है। इसके अलावा भी प्रियंका के पास कुछ हॉलीवु़ड प्रोजेक्ट्स है।

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...

Back to top button