इंदौरभोपालमध्य प्रदेश

Bharat Jodo Yatra : पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे वाला वीडियो शेयर करने पर कांग्रेस के दो नेताओं पर FIR

भोपाल। क्राइम ब्रांच ने कांग्रेस (Congress) के अधिकृत ट्विटर हैंडल से भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) के दौरान पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने वाला वीडियो शेयर करने पर कांग्रेस के दो नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

क्राइम ब्रांच थाने में हुई थी शिकायत

क्राइम ब्रांच के अधिकारियों के मुताबिक, भोपाल के विनीत कुंज निवासी भाजपा नेता पंकज चतुर्वेदी ने रविवार को शिकायती आवेदन दिया था। इसमें कहा गया था कि राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, सोनिया गांधी और कमलनाथ समेत कांग्रेस पार्टी द्वारा ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की आड़ में देश विरोधी कृत्य किया जा रहा है। उनकी रैली में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए जा रहे हैं, जिससे देश में शांति भंग हो सकती है।

खंडवा में लगे थे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे

खंडवा जिले के ग्राम धनगांव में पिछले दिनों यात्रा के दौरान पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए गए। इसका वीडियो कांग्रेस के अभय तिवारी ने पार्टी के अधिकृत ट्विटर हैंडल से 25 नवंबर को सुबह 8:52 पर ट्वीट किया। बाद में पार्टी के मीडिया विभाग के प्रमुख पीयूष बबले ने भी यह वीडियो सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यमों पर पोस्ट किया। हालांकि बाद में उस ट्वीट को कांग्रेस के टिवट्रर हैंडल से हटा दिया गया है। इस पर क्राइम ब्रांच ने अभय तिवारी और प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रभारी पीयूष बबेले के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

खरगोन में भी रविवार को दर्ज हुआ केस

रविवार को ही मध्य प्रदेश पुलिस (Madhya pradesh police) ने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान पाकिस्तान समर्थित नारे लगाने से जुड़े एक वीडियो के संबंध में मामला दर्ज किया है। उधर, कांग्रेस का कहना है कि यह एक फर्जी वीडियो है, जिसके माध्यम से भारतीय जनता पार्टी (BJP) इस पदयात्रा को बदनाम करने की कोशिश कर रही है। उधर, भाजपा का दावा है कि विपक्षी दल ने इस वीडियो क्लिप को तब डिलीट कर दिया, जब इसमें पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाए जाने की बात सामने आई। खरगोन एसपी धर्मवीर सिंह यादव ने कहा कि पाकिस्तान समर्थित नारे लगाने से संबंधित कथित वीडियो के मामले में सनावद पुलिस थाने में शनिवार को अज्ञात लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 153(बी) (राष्ट्रीय अखंडता पर प्रतिकूल प्रभाव डालने वाले लांछन, प्राख्यान) और 188 (लोक सेवक द्वारा विधिवत आदेश की अवज्ञा) के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है।

राहुल बोले – कांग्रेस सरकार बनी तो लॉजिस्टिक्स में जो रोल शिकागो प्ले करता है, वही इंदौर करेगा

संबंधित खबरें...

Back to top button