राष्ट्रीय

अहमदनगर के जिला अस्पताल में लगी आग, 10 लोगों की मौत

जिला अस्पताल का आईसीयू जलकर हुआ खाक, मरीजों को अन्य अस्पताल में किया शिफ्ट

महाराष्ट्र के अहमदनगर के जिला अस्पताल में आज अचानक आग लग गई। जिला अस्पताल के आईसीयू में लगी आग में 10 लोगों की मौत हो गई। आग ने कई लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। आग में अस्पताल कर्मी सहित मरीज झुलस गए  है। आग की चपेट में आए लोगों का इलाज शुरू कर दिया गया है। मरीजों को पास के एक अन्य अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

दमकल की टीम घटनास्थल पर पहुंची

आग अस्पताल के आईसीयू में लगने की वजह से गंभीर चिंता जताई जा रही है। अस्पताल कर्मियों और स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाने की कोशिश की जा रही है। इस बीच दमकल विभाग की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई है। राज्य के जिला अस्पतालों में आग लगने की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। जानकारी के मुताबिक, आग पर काबू करने का प्रयास आखिरी चरण में हैं। प्रारंभिक अनुमान है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी है। हालांकि अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

मरने वालों की बढ़ सकती है संख्या

अहमदनगर जिला अस्पताल में लगी से 10 लोगों की मौत हो चुकी है। अस्पताल में लगी इस आग में कई लोग झुलस गए हैं। वहीं मरने वालों की संख्या में और बढ़ोत्तरी होने की आशंका जताई जा रही है।

राष्ट्रीय खबरों के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...

Back to top button