राष्ट्रीय

Pandit Sukh Ram Passes Away: पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम का निधन, 95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम का निधन हो गया है। 95 साल की उम्र में उन्होंने दिल्ली एम्स में अंतिम सांस ली। बता दें कि चार मई को उन्हें ब्रेन स्ट्रोक हुआ था, जिसके इलाज के लिए 3 दिन पहले ही उन्हें हिमाचल से दिल्ली लाया गया था। सुखराम शर्मा के पोते आश्रय शर्मा ने फेसबुक पोस्ट के जरिए दादा के निधन की जानकारी दी।

आश्रय शर्मा : अब नहीं बजेगी फोन की घंटी…

आश्रय शर्मा ने दादा संग अपने बचपन की एक तस्वीर भी शेयर की है। मंगलवार रात को उन्होंने लिखा, ‘अलविदा दादाजी, अब नहीं बजेगी फोन की घंटी।’ हालांकि, फेसबुक पोस्ट में इस बात का जिक्र नहीं है कि सुखराम का निधन कब हुआ।

ये भी पढ़ें- टूट गई शिव-हरि की जोड़ी: मशहूर संतूर वादक पंडित शिवकुमार शर्मा का निधन, पीएम मोदी ने जताया शोक

भ्रष्टाचार के केस में हुई थी पांच साल की सजा

सुखराम का जन्म 27 जुलाई 1927 को हुआ था, उनके दूसरे पोते आयुष शर्मा एक्टर हैं। उन्होंने सलमान खान की बहन से शादी की है। पंडित सुखराम ने साल 1993 से 1996 तक संचार और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री के रूप में कार्य किया है। वह हिमाचल प्रदेश के मंडी निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा के सदस्य थे और उन्होंने पांच बार विधानसभा चुनाव और तीन बार लोकसभा चुनाव जीता। साल 2011 में उनको पांच साल की सजा भी हुई थी। उनपर 1996 में संचार मंत्री रहते भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे।

अन्य राष्ट्रीय खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button