राष्ट्रीय

मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे पर कार और कंटेनर की टक्कर, 5 लोगों की मौत

पुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे पर रविवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है। कार और कंटेनर की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हुई है। शिलाटणे गांव के पास ये हादसा हुआ है। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। पुणे ग्रामीण पुलिस अधिकारी ने बताया कि शवों को खंडाला के अस्पताल में रखा गया है।

कंटनेर के नीचे दबी कार

जानकारी के मुताबिक, टक्कर इतनी भीषण थी कि कंटेनर के नीचे कार दब गई। कड़ी मशक्कत के बाद कार को बाहर निकाला गया। इस हादसे में 5 लोगों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद स्थानीय लोग एकत्रित हो गए।

ये भी पढ़ें : Bulli Bai App Case : आरोपी नीरज बिश्नोई की जमानत याचिका खारिज, जानिए कोर्ट ने क्या कहा

कैसे हुआ हादसा ?

मुंबई से पुणे की ओर जा रही तेज रफ्तार कार कंटेनर से टकरा गई। बता दें कि रफ्तार तेज होने के कारण कार के ड्राइवर का संतुलन अचानक गडबड़ा गया और कार डिवाइडर को क्रॉस करती हुई कंटेनर के नीचे चली गई।

राष्ट्रीय की अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...

Back to top button