ताजा खबरबॉलीवुडमनोरंजन

Salman Khan की बहन अर्पिता के घर से चोरी हुए डायमंड ईयररिंग्स, पुलिस ने नौकर को किया गिरफ्तार

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की बहन अर्पिता खान घर में चोरी हो गई थी। अर्पिता के घर से उनके डायमंड ईयररिंग्स (बालियां) चोरी हुए थे। इस मामले में मुंबई पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया हैं। चोरी हुई ईयररिंग्स की कीमत 5 लाख रुपए थी।

घर से चुराई थी डायमंड ईयररिंग्स

अर्पिता खान ने ईयररिंग्स चोरी होने के बाद मुंबई के खार पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करवाया था। अर्पिता ने अपनी शिकायत में बताया कि उस घर से जो ईयररिंग्स चोरी हुए है उनकी कीमत 5 लाख रुपए है। उनके घर ये चारी 16 मई को हुई थी, जिसके बाद पुलिस ने तुंरत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी और उसी रात आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया।

नौकर ने ही चुराए थे ईयररिंग्स

बुधवार को पुलिस ने जानकारी देते हुए बाताया कि अर्पिता के घर पर चोरी उनके घर में काम करने वाले एक नौकर ने ही की थी। जिसकी उम्र 30 साल बताई जा रही है। अर्पिता खान के इस नौकर का नाम संदीप हेगड़े है, जो मुंबई के विले पार्ले इलाके का रहने वाला है।

मनोरंजन जगत की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...

Back to top button