कोरोना वाइरसस्वास्थ्य

कोरोना डेली अपडेट: शनिवार को 18 हजार केस मिले, 23 हजार लोग ठीक हुए; 214 लोगों की मौत हुई

नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में एक बार फिर गिरावट देखने को मिली है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक शनिवार को देश में 18 हजार 166 नए केस मिले, 23 हजार 624 लोग ठीक हुए और 214 लोगों की मौत हुई। इससे पहले शुक्रवार को देश में 19 हजार 740 नए केस मिले थे, 23 हजार 70 लोग ठीक हुए थे और 248 लोगों की मौत हुई थी। गुरुवार को देश में 21 हजार 257 केस दर्ज किए गए थे, 24 हजार 963 लोग ठीक हुए थे और 271 लोगों की मौत हुई थी। वहीं बुधवार को 22 हजार 431 नए केस मिले थे। पिछले 24 घंटे देश में 5 हजार 672 एक्टिव केस कम हुए हैं।

Image

आंकड़ों में कोरोना

  • अब तक कुल संक्रमित– 3 करोड़ 39 लाख 53 हजार
  • अब तक हुई मौतें– 4 लाख 50 हजार 589
  • अब तक ठीक हुए– 3 करोड़ 32 लाख 71 हजार
  • एक्टिव केस की संख्या – 2 लाख 30 हजार 971

94 करोड़ वैक्सीन की डोज दी गई

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक अब तक देशभर में 94 करोड़ 70 लाख 10 हजार वैक्सीन के डोज दिए जा चुके हैं। शनिवार को 66.85 लाख टीके लगाए गए।

कितने टेस्ट किए गए

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के मुताबिक देश में अब तक करीब 58.25 करोड़ कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं। शनिवार को 12.83 लाख कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए, जिसका पॉजिटिविटी रेट 3 प्रतिशत से कम है।

Image

सबसे ज्यादा मौत अमेरिका में

देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.33% है जबकि रिकवरी रेट 97.98% है। एक्टिव केस 0.70% हैं। कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत अब 9वें स्थान पर है। कुल संक्रमितों की संख्या के मामले में भारत दूसरे स्थान पर है। वहीं अमेरिका और ब्राजील के बाद सबसे ज्यादा मौतें भारत में हुई हैं।

केरल में कोरोना

केरल में शनिवार को कोरोना के 9 हजार 470 नए मामले सामने आए। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 47 लाख 84 हजार 109 हो गई है। वहीं कोरोना से 101 और मरीजों की मौत के बाद केरल में मृतकों की संख्या बढ़कर 26 हजार 173 हो गई है।

संबंधित खबरें...

Back to top button