भोपालमध्य प्रदेश

VIDEO : महानवमी पर CM शिवराज और पत्नी साधना सिंह ने कन्याओं को कराया भोजन, पैर छूकर लिया आशीर्वाद

भोपाल। शारदीय नवरात्रि के आखिरी दिन महानवमी पर आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने CM हाउस में कन्या पूजन कर भोजन कराया। सीएम शिवराज और उनकी पत्नी साधना सिंह चौहान ने आमंत्रित बेटियों के पैर धुलाएं और उनकी सुख-समृद्धि की कामना की। सीएम ने स्वयं कन्याओं को भोजन भी कराया।

सीएम ने पत्नी के साथ कन्याओं को भोजन कराया

रामनवमी के अवसर पर प्रदेशभर में कन्या भोजन और पूजन चल रहा है। राजधानी भोपाल में भी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पत्नी साधना सिंह चौहान ने कन्याओं को भोजन कराया। हर साल की तरह इस साल भी सीएम हाउस पर नवरात्रि की महानवमी पर्व के अवसर पर कन्या भोज और पूजन का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और उनकी पत्नी साधना सिंह ने पारंपरिक विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर कन्याओं के पैर धोए। उनकी सुख-समृद्धि की कामना की।

मैया सबका कल्याण करें: सीएम

वहीं सीएम शिवराज ने कहा कि महानवमी के पावन पर्व पर शक्तिस्वरूपा कन्याओं का पूजन एवं कन्याभोज कराकर परम आनंद की अनुभूति हुई। बेटियों के रूप में पधारी मां जगदंबा के चरणों से हमारा घर आज धन्य हो गया। मैया सबका कल्याण करें, यही प्रार्थना करता हूं! जय माता दी! आज पूरे देश और पूरे मध्यप्रदेश में अद्भुत आनंद के साथ माँ की पूजा और अर्चना हुई है। नवरात्रि का पावन पर्व उत्साह श्रद्धा और धूमधाम से मनाया गया है। 9 दिनों तक मां के भक्तों ने दिन और रात मां की सेवा की है।

गृह मंत्री अमित शाह ने वैष्णो देवी मंदिर में की पूजा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के जम्मू-कश्मीर के दौरे पर हैं। आज उन्होने नवरात्रि के पावन अवसर पर माता वैष्णो देवी मंदिर में दर्शन किए और पूजा की। इस मौके पर जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह भी उनके साथ मौजूद थे।

ये भी पढ़ें: युवती ने मंदिर की सीढ़ियों पर बनाई रील, गृह मंत्री ने दिए FIR के आदेश… फिल्म आदिपुरुष के निर्माता को दी चेतावनी; देखें VIDEO

नवरात्रि का आखिरी दिन आज

शारदीय नवरात्रि का आज आखिरी दिन है, मां सिद्धिदात्री नवदुर्गा का नौवां और अंतिम स्वरूप हैं। ये समस्त वरदानों और सिद्धियों को देने वाली देवी है। नवमी के दिन मां सिद्धिदात्री की उपासना करने से नवरात्रि के 9 दिनों की उपासना का फल मिलता है। देशभर में महानवमी धूमधाम के साथ मनाई जा रही है।

ये भी पढ़ें: भोपाल शहर में फिर घुसा बाघ: मैनिट में दिखा मूवमेंट… एक मवेशी का किया शिकार, क्लासेस रद्द; देखें VIDEO 

मध्यप्रदेश की अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...

Back to top button